Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सीएम योगी का बड़ा एलान, इस साल पुलिस में होंगी एक लाख नई भर्तियां; पूर्व की सरकारों को भी घेरा

सीएम योगी का बड़ा एलान, इस साल पुलिस में होंगी एक लाख नई भर्तियां; पूर्व की सरकारों को भी घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार किया गया है कि यदि क्षमता है तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 14:17:13 IST

Mobile Ads 1x1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि इस साल यूपी पुलिस में एक लाख भर्तियां की जाएंगीं. उन्होंने बताया कि उप्र पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष करीब एक लाख नई भर्ती करने जा रहा है. पिछले तीन दिनों के दौरान यूपी होमगार्ड में भी 41 हजार भर्ती के लिए परीक्षा हुई. इसके साथ ही सिविल पुलिस, एसआई, होमगार्ड आदि की भर्ती प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरित किए. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस दूरसंचार विभाग पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई.

ईमानदारी से होती है भर्ती

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों से कहा कि सभी चाहते थे कि ईमानदारी से भर्ती हो. डबल इंजन सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है कि भर्ती निष्पक्ष व ईमानदारी से हुई. सीएम योगी ने कहा कि जिस निष्पक्षता से पुलिस भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई. वह 9 वर्ष पहले संभव नहीं थी. पहले प्रक्रिया ही सकुशल संपन्न नहीं होती थी. लेनदेन, नियुक्ति में भेदभाव होता था, लेकिन वर्तमान में पूरी प्रक्रिया में किसी को भी सिफारिश व पैसा नहीं देना पड़ता है. सिर्फ योग्यता, क्षमता और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया संपन्न होती है. 

9 वर्ष में 2.20 लाख से अधिक कार्मिकों की यूपी पुलिस में भर्ती

सीएम ने बताया कि पिछले दिनों 112 केंद्रों पर पुलिस के 60 हजार आरक्षियों की दीक्षांत परेड हुई. इसका मतलब एक साथ 60 हजार आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बने जो अब फील्ड में मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे. 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2.20 लाख से अधिक कार्मिकों की भर्ती संपन्न हुई है, जबकि देश के कई राज्यों में पुलिस की कुल इतनी स्ट्रेंथ भी नहीं है.   

3000 पुलिसकर्मी ले सकते हैं एक साथ ट्रेनिंग

सीएम योगी ने कहा कि 9 वर्ष पहले संकट था कि कहां ट्रेनिंग होगी, लेकिन अब इस दृष्टि से जगह की कमी नहीं रही. वर्ष 2017 के पहले एक बार में केवल 3 हजार पुलिस कार्मिकों की ही ट्रेनिंग करा सकते थे, लेकिन 2025 में एक साथ 60,244 पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग यूपी के सेंटरों में हुई. इसके जरिए यूपी पुलिस ने दिखाया कि नीयत साफ, नीति स्पष्ट और कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो परिणाम लाया जा सकता है. पासिंग आउट परेड के बाद आरक्षी जनपदों में ड्यूटी के लिए निकल रहे हैं. अब इन ट्रेनिंग सेंटर्स पर आप लोगों का प्रशिक्षण शुरू होगा. 

 खेलों में यूपी पुलिस पाती है अधिक मेडल

सीएम योगी ने कहा कि यूपी पहला राज्य है, जिसने 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनाया है. उसी का परिणाम है कि जब भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स मीट होती है तो यूपी पुलिस अधिक मेडल प्राप्त करती है. देश-दुनिया में उसके मेडल की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा होती है. इसके जरिए फोर्स अपनी क्षमता को भी प्रदर्शित करती है. 

भारत की इकॉनमी ग्रोथ में भी योगदान दे रही यूपी पुलिस

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस अब केवल कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही प्रदेश को सिर्फ माफिया-दंगा मुक्त प्रदेश ही नहीं बना रही है, बल्कि भारत की इकॉनमी ग्रोथ में भी अप्रत्यक्ष रूप में योगदान दे रही है. कानून का राज विकास की पहली गारंटी है. कानून का राज स्थापित होने से देश-दुनिया का निवेशक यूपी में आ रहा है. अब हम प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित कर लेते हैं. 

सीएम ने फिट रहने का दिया मंत्र

सीएम योगी ने दूरसंचार पुलिस बल में नवचयनित 936 अभ्यर्थियों से कहा कि अब संचार यूनिट को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। अगले 8 महीने की आपकी ट्रेनिंग महत्वपूर्ण होगी। सीएम ने युवाओं व पुलिस कार्मिकों को फिट रहने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि फिजिकली फिट रहेंगे तो मेंटली भी फिट होंगे और तभी ईमानदारी से देश व समाज को सेवा दे पाएंगे. 

कौन-कौन हुआ शामिल

इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, डीजी (टेलीकॉम) आशुतोष पांडेय, उप्र पुलिस व भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरोडकर और अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) डॉ. संजीव गुप्ता समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.  

कौन-कौन हुआ सम्मानित?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनित युवा गौरवान्वित हुए. सीएम योगी ने मंच पर पूजा गुप्ता (मऊ), वैशाली (लखनऊ), शालिनी आनंद (झांसी), अमन त्यागी (मेरठ), भूपेंद्र सिंह वर्मा (बाराबंकी), अंकित कुशवाहा (बांदा), शुभम चौरसिया (प्रतापगढ़), श्याम सुंदर (सोनभद्र), मोनू पासवान (गोरखपुर), मनीष गौड़ (महराजगंज) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

Tags:

MORE NEWS