उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. राज्य के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस कहे जाने वाले नैनीताल के भवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सत्ताउली गांव (Satauli village) का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ स्थानीय महिलाएं 2 युवकों की बेरहमी से पिटाई करती, उनके चेहरे पर कालिख पोतती और फिर उन्हें पूरे गांव में जुलूस की तरह घुमाती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि वीडियो को देखकर घटना की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती लेकिन इस वारदात को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. जानिए आखिर क्या थी इस हंगामे के पीछे की असल वजह?
कहां से शुरू हुआ विवाद?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी घटना 31 जुलाई की है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से करीब 14 मजदूर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के लिए सत्ताउली गांव पहुंचे थे. लेकिन वहां पहुंचने के बाद इन मजदूरों और ठेकेदार के बीच मिलने वाली मजदूरी को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई. ठेकेदार जो पैसे दे रहा था, उससे मजदूर संतुष्ट नहीं थे. इस बात से नाराज होकर ज्यादातर मजदूर तो काम छोड़कर वापस लौट गए, लेकिन उनमें से 5 मजदूर इलाके को घूमने और देखने के लिए वहीं रुक गए.
दुकान पर लड़की के साथ गंदी हरकत
पुलिस ने बताया कि ये पांचों मजदूर घूमते-घूमते गांव की एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे, जहां एक युवती मौजूद थी. आरोप है कि इन युवकों ने उस युवती को देखकर आपत्तिजनक इशारे किए और फब्तियां कसीं. बात तब और ज्यादा बिगड़ गई जब उनमें से एक युवक पर युवती के साथ अनुचित तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगा. शुरुआत में युवती ने उनके इस घटिया बर्ताव को सहन करने की कोशिश की, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो उसने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आसपास के स्थानीय लोगों और महिलाओं को मदद के लिए बुला लिया.
महिलाओं ने मुंह काला कर निकाला जुलूस
युवती के बुलाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और खासकर स्थानीय महिलाएं गुस्से से लाल हो गईं. भीड़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़े गए दो युवकों की जमकर धुलाई कर दी. इसके बाद गुस्से में भरी महिलाओं ने उन दोनों मनचलों के चेहरों पर कालिख पोत दी और उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरे गांव में जुलूस की तरह घुमाया. हंगामे की भनक लगते ही बाकी के तीन आरोपी मजदूर वहां से मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए, इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती.
बड़ी खबर 🚨
नैनीताल में एक खास समुदाय के दो लोग पहाड़ी लड़कियों को परेशान कर रहे थे और उन पर भद्दी टिप्पणियाँ कर रहे थे।बहादुर लड़कियों ने उन्हें पकड़ लिया, उनके चेहरे काले कर दिए और उन्हें कड़ा सबक सिखाया।
लप्पड़ ही लप्पड़ बजा डाले pic.twitter.com/PiloF8NN0y— Nidhi (@NidhiIND07) August 2, 2026
पुलिस ने हस्तक्षेप कर बचाई जान
जैसे ही इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना भवाली पुलिस को मिली, पुलिस दल तुरंत हरकत में आया और बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने भीड़ के चंगुल से दोनों युवकों को सुरक्षित बचाया और अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आई ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मीडिया से बात करते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि हालांकि पूछताछ के दौरान छेड़छाड़ के आरोप सामने आए हैं, लेकिन इस मामले में न तो पीड़ित पक्ष की ओर से और न ही आरोपी युवकों की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों युवकों को चालान काटकर छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें:- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा एक्शन: फुकेट से आए यात्री के पास से 2.7 किलो महंगा ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ जब्त, गिरफ्तार!