Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > गर्मियों में रोड ट्रिप की है तैयारी? सफर से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें, ड्राइविंग बनेगी और भी बेहतर

गर्मियों में रोड ट्रिप की है तैयारी? सफर से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें, ड्राइविंग बनेगी और भी बेहतर

बेहतर है कि अपनी कार में सभी चीजों को पहले ही चेक कर लें ताकि न केवल आपका ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बेहतर बने बल्कि आपकी यात्रा भी सुरक्षित तरह से पूरी हो सके.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 15:53:50 IST

Mobile Ads 1x1

How to Plan for Road Trip: गर्मियों और बारिश के मौसम में अक्सर लोग रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं. खुले हाइवे पर कार का शीशा खोलकर यात्रा करना आपके सफर को और भी ज्यादा बेहतर बना देता है. लेकिन, कुछ अक्सर बिना किसी तैयारी के ही रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं. बिना किसी प्लानिंग के रोड ट्रिप पर जाना कुछ मामलों में कार से जुड़ी समस्या का कारण भी बन सकती है. दरअसल, जब आप तैयारी से नहीं जाते हैं तो ऐसे में कार का टायर पंचर होने से लेकर बैटरी खत्म होने जैसी समस्याएं सामने आ जाती हैं.

1. एयर प्रेशर करें चेक 

गर्मियों के दिनों में अगर आप रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो ऐसे में आपको घर से निकलने से पहले कार के टायर के एयर प्रेशर को जरूर चेक कर लेना चाहिए. साथ ही यह भी देख लेना चाहिए कि आपके टायर घिसे हुए तो नहीं हैं और वे लंबी यात्रा को पूरा करने में सक्षम भी हैं या नहीं. ऐसा करने से आपको रोड पर टायर से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या नहीं देखने के लिए मिलेगी.  

इसे भी पढ़ें: Car AC Summer Tips: गर्मियों में कार की AC नहीं कर रही कूलिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स, ठंडा होगा गाड़ी का केबिन

2. जरूर चेक करें इंजन ऑयल 

रोड ट्रिप पर जाने से पहले आपको इंजन ऑयल को जरूर चेक करना चाहिए. दरअसल, इंजन ऑयल अगर अच्छी कंडीशन में होगा तभी कार के अन्य पार्ट्स भी ठीक तरीके से काम कर पाएंगे. अगर आपकी कार का इंजन ऑयल ठीक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले कार की सर्विसिंग कराकर इंजन ऑयल को चेंज कराना चाहिए. इससे कार हाइवे पर अच्छा परफॉर्म भी कर पाएगी.  

3. बैटरी की स्थिति करें चेक 

गर्मियों के दिनों में अक्सर कार में बैटरी से जुड़ी समस्याएं देखी जाती हैं. कई बार ऐसा होता है कि बैटरी के अंदर एक लिक्विड होता है, जोकि गर्मियों में सूख जाता है. हालांकि, जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा ही हो. लेकिन, अगर आप किसी रोड ट्रिप पर निकल रहे हैं तो ऐसे में बैटरी की स्थिति को चेक कर लेना चाहिए. इससे आपकी कार को स्टार्ट होने और हेडलाइट्स जलने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है. 

Tags:

MORE NEWS