होम / Indonesia Oil Depot Fire: इंडोनेशिया में तेल डिपो में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, कई झुलसे

Indonesia Oil Depot Fire: इंडोनेशिया में तेल डिपो में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, कई झुलसे

Gargi Santosh • LAST UPDATED : March 4, 2023, 7:34 am IST

Indonesia Oil Depot Fire: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बीती रात एक तेल भंडार  डिपो में भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 17 लोगों की मौत हो गई है वहीं दर्जनों लोग घटना का शिकार होने से घायल हो गए। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

25 प्रतिशत ईंधन जरूरतों करता है आपूर्ति 

घटना में अब तक मिली जानकारी के अनुसार, राज्य द्वारा संचालित तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित तेल भंडारण स्टेशन, उत्तरी जकार्ता में तनाह मेराह पड़ोस में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास है। बताया जा गया है कि यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों का 25 प्रतिशत आपूर्ति करता है।

घटनास्थल पर पहुंची 37 दमकल गाड़ियां

उत्तरी जकार्ता के अग्निशमन विभाग ने कहा बताया कि करीब 180 दमकलकर्मी और 37 दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना किए गए थे। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने घटना को लेकर कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान एक पाइपलाइन फटने से आग लग गई थी।

हादसे में 17 लोगों की मौत

बता दें आग लगने से इलाके में कई विस्फोट हुए हैं जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई  और करीब 42 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े: नाइजीरिया में अवैध तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, 12 लोगों के मारे जाने की खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahadev Betting App Case: Sahil Khan ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 दिनों में 1800 किलोमीटर की थी यात्रा -Indianews
Supreme Court: झारखंड के पूर्व CM सोरेन को मिल सकती है राहत! अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने ED को भेजा नोटिस-Indianews
Richa Chadha ने Heeramandi स्क्रीनिंग से रेखा संग वायरल पल को किया याद, बेबी बंप पर किस वाले किस्से का किया खुलासा -Indianews
Pune: मैनेजर ने सैलरी बढ़ाने से किया इनकार तो युवक कर्मचारी ने उठाया ये कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Karnataka: बेटे प्रज्वल रेवन्ना के विवाद पर कर्नाटक के विधायक का बयान, कहा वीडियो 4-5 साल पुराना- indianews
Sino-Tibet Conflict: चीन-तिब्बत संघर्ष पर पेंपा त्सेरिंग का बयान, कहा- ये समाधान पारस्परिक रूप से लाभकारी होगा-Indianews
रामायण के सेट पर Ranbir Kapoor को लाडली Raha की आती है याद, वैन में जाकर वीडियो कॉल पर करते हैं बात -Indianews
ADVERTISEMENT