India News (इंडिया न्यूज), RSS Foundation Day: आज (24 अक्टूबर 2023) पूरे देश में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ आज (मंगलवार) अपना 95वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर सर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।
संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम धर्म की मर्यादा हैं। हमें उनके चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। जिससे की देश को कट्टरता से बचाया जा सके। उन्होंने कहा, कट्टरता से धार्मिक उन्माद पैदा होता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रतिवर्ष भारतवासियों का गौरव बढ़ रहा है। जी20 समिट के दौरान पूरी दुनिया ने अनुभव किया कि भारतीय उड़ान कर रहा है। इस दौरान उन्होने कहाकि हमारे मन की सद्भावना को देखा। हमारी राजनीतिक कुशलता भी देखी। पहली बार पूरे विकश्र्व में वसुधैव कुटुंबकम की बात की गई। इसके अलवाा करुणा के वैश्विकरण की बात की गई। वही उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 107 पदक जीते। हमारा देश सब क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
वहीं उन्होंने आयोध्या मंदिर के निर्माण पर भी अपना बयान दिया है। कहा कि 22 जनवरी को मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें हम सभी तो नही जा पाएंगे, लेकिन हमारे आसपास के मंदिरों में हम जा सकते है। उन्होंने कहा कि भारत का अमृतकाल हमे देखने को मिल है। विश्व 2000 साल से सुख की खोज में लगा है। ऐसी कई चीजें हैं जिनका उसे हल नहीं मिला। सृष्टि विविध बनी है। वो विविध ही रहेगी, स्वार्थ रहता है, कट्टरपंथ भी रहेगा।
Also Read: