होम / Rounders Game : राउंडर्स गेम के दौरान दुल्हन ने चलाया ऐसा बल्ला, जमीन पर गिरकर दूल्हा हुआ बेहोश

Rounders Game : राउंडर्स गेम के दौरान दुल्हन ने चलाया ऐसा बल्ला, जमीन पर गिरकर दूल्हा हुआ बेहोश

Rajeev Ranjan Tiwari • LAST UPDATED : October 14, 2021, 7:45 am IST

इंडिया न्यूज, लंदन।

Rounders Game : एक कपल अपनी शादी के दौरान राउंडर्स गेम (Rounders Game) खेल रहा था। तभी उनके साथ एक हादसा हो गया। हादसा ऐसा कि दूल्हा मुश्किल में पड़ गया। ये सब देखकर दूल्हा-दुल्हन के साथ वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
दरअसल, ये घटना ब्रिटेन के कोर्नवॉल के एक होटल (Carlyon Bay Hotel) में हुई।जहां एक कपल ने अपनी शादी में कुछ अलग करने के लिए राउंडर्स गेम खेलने का प्लान किया।राउंडर्स गेम करीब-करीब क्रिकेट जैसा ही होता है, जिसमें एक शख्स बल्ले से गेंद को मारता है।लेकिन इस गेम में दुल्हन (Bride) ने ऐसा शॉट मारा कि दूल्हे के होश उड़ गए।

जोर से मारा शॉट (Rounders Game)

हुआ यूं कि दूल्हे मैट चेस्टरफ़ील्ड (Matt Chesterfield) ने दुल्हन सारा चेस्टरफ़ील्ड (Sarah Chesterfield) को गेंद फेंकी।इस पर सारा ने इतनी जोर से शॉट मारा कि गेंद सीधे मैट के प्राइवेट पार्ट में जा लगी।गेंद लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा।उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसे कुछ समय बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

वायरल हुआ वीडियो (Rounders Game)

ये घटना 25 सितंबर की है, जिसका वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन के शॉट मारते ही दूल्हा जमीन पर गिर पड़ता है, हालांकि, उस वक्त किसी को पता नहीं चलता कि आखिर में हुआ क्या है। लेकिन जब दूल्हा चिल्लाने लगता है तो लोग उसकी ओर दौड़ते हैं। घटना दुल्हन की बहन के कैमरे में कैद हो गई थी।उसने वेडिंग (Wedding) में हुई इस घटना का वीडियो TikTok पर शेयर कर दिया।जहां इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Also Read : Corona Virus की उत्पत्ति का पता लगाने फिर चीन जाएगी WHO की टीम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT