Live TV
Search
Home > Uncategorized > एमपी में एक और पति की हत्या! शख्स ने जिसे भिजवाया था जेल, पत्नी ने उसी से बना लिए अवैध संबंध, फिर दोनों ने मिलकर…

एमपी में एक और पति की हत्या! शख्स ने जिसे भिजवाया था जेल, पत्नी ने उसी से बना लिए अवैध संबंध, फिर दोनों ने मिलकर…

MP Crime News: एमपी के इंदौर में एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी. महिला का पति और प्रेमी दोनों एक हत्या के मामले में आरोपी थी. दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में दुश्मनी हो गई थी.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 17, 2026 22:52:27 IST

Mobile Ads 1x1

MP Crime: मध्य प्रदेश में पति की हत्या का एक और मामला सामने आ गया है. इंदौर में पुलिस ने एक शख्स की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उसकी पत्नी और भाड़े के दो कातिलों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार हत्याकांड को प्रेम संबंध और आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था. पुलिस ने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को नवीन पाटीदार) की लाश मिली थी. पहली नजर में यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पाटीदार की गर्दन के पीछे देसी पिस्तौल से चली गोली फंसी पाई गई, जिससे पता चला कि इस शख्स की हत्या की गई थी.

इसके बाद पुलिस ने जांच में मिले सुरागों के आधार पर पाटीदार की पत्नी भारती और तीन बदमाशों-मुकेश कुमावत, अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया, ‘‘पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पाटीदार की पत्नी भारती के राहुल उइके नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध थे. कुछ साल पहले हत्या के एक मामले में पाटीदार ने मुखबिरी करके उइके को गिरफ्तार कराया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश भी थी.’

होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या में दोनों थे आरोपी

बताया जा रहा है कि इसी दौरान राहुल के मृतक की पत्नी भारती के साथ अवैध संबंध भी बन गए. पुलिस जांच में सामने आया है कि 2023 में नवीन पाटीदार ने राहुल उइके के साथ मिलकर एक होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या की थी. जमानत पर बाहर आने के बाद राहुल और नवीन के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद नवीन पुलिस का मुखबिर बन गया और राहुल को पुलिस के हवाले कर दिया.

इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई. इसी बाच नवीन की पत्नी भारती और राहुल के अफेयर शुरू हो गया.  इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने देवास के रहने वाले मुकेश कुमावत को जोड़ा, जिसने अपने साथियों श्रीराम और अजय को शामिल किया. वारदात से पहले आरोपियों ने रेकी की और फिर सही समय देखकर नवीन को मौत के घाट उतार दिया. 70 हजार रुपये में सुपारी इस हत्या को अंजाम दिया गया.

गर्दन से देसी पिस्तौल सटाकर मारी गई गोली

पुलिस ने बताया कि कुमावत ने अपने दो साथियों के संग मिलकर 12 अप्रैल की रात पाटीदार की हत्या को कथित तौर पर अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल पर सवार भाड़े के दो हमलावरों ने पाटीदार की गर्दन से देसी पिस्तौल सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना पंजीयन नंबर की मोटरसाइकिल, देसी पिस्तौल और खोखे जब्त किए हैं. आरोपियों में शामिल उइके फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

MORE NEWS