होम / Amazing News : हाथरस में दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई कराके हेलीकॉप्टर से पंहुचा, हेलीकॉप्टर देखने भीड़ उमड़ी

Amazing News : हाथरस में दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई कराके हेलीकॉप्टर से पंहुचा, हेलीकॉप्टर देखने भीड़ उमड़ी

India News Editor • LAST UPDATED : November 22, 2021, 3:57 pm IST

Amazing News groom reached helicopter after bidding farewell to his bride,

इंडिया न्यूज, हाथरस: 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले कें चंदपा थाना क्षेत्र में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर हेलिकॉप्टर से अपने घर पहुंचा। क्योकि दुल्हन का सपना था कि वो हेलिकॉप्टर में बैठे। जिनका ये सपना पूरा हुआ। वहीं जब दुल्हा और दुल्हन हेलिकॉप्टर से गांव पहुंचे तो उन्हे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ नज़र आई।

Also Read :
तालिबान ने महिलाओं के लिए सुनाया सख्त फरमान, महिला एक्टर्स वाले शो बंद करें टीवी चैनल, हिजाब पहनना अनिवार्य

गांव में बना हैलीपैड, पुलिस रही सतर्क (Amazing News)

गांव में बनाए गए हेलीपैड पर हैलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते तीन थानों की पुलिस सतर्क रही। नगला खिरनी निवासी बिजेंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र महेन्द्र सिंह की शादी राजस्थान के भरतपुर के गांव पीपला की एक बेटी से हुई है। लड़की के पिता राजाराम जो कि पीपली गांव के सरपंच हैं, जिन्होंने अपनी पुत्री को हेलीकॉप्टर से विदा किया। गांव नगला खिरनी में दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Also Read : Jhalkari Bai Jayanti 2021 झलकारी बाई की जयंती पर विशेष

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT