Live TV
Search
HomeVideosसऊदी से लौटे 78 बांग्लादेशी मजदूरों का सामान चोरी, इथियोपियन एयरलाइंस पर बिलखते मजदुरो के दर्द का वायरल वीडियो!

सऊदी से लौटे 78 बांग्लादेशी मजदूरों का सामान चोरी, इथियोपियन एयरलाइंस पर बिलखते मजदुरो के दर्द का वायरल वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-20 12:52:43

सऊदी अरब में कड़ी मेहनत कर अपने घर लौट रहे 78 बांग्लादेशी कामगारों के साथ ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी त्रासदी हुई, ये सभी श्रमिक इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से इथियोपिया होते हुए ढाका पहुंचे थे, जब वे अपना सामान (Luggage) लेने बेल्ट पर पहुंचे तो वे यह देखकर हैरत में रह गए कि उनके बैग्स और सूटकेस के ताले टूटे हुए थे, जांच करने पर पता चला कि बैग्स के अंदर से कीमती सामान गायब था, पीड़ित श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने सालों तक सऊदी में मेहनत कर ये सामान अपने परिवार के लिए जुटाया था, जिसे एयरलाइन की लापरवाही के कारण लूट लिया गया.

 Workers Luggage Stolen Ethiopian Airlines: यह घटना विमानन सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रति एयरलाइंस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है, यात्रियों का मानना है कि चोरी इथियोपिया में ट्रांजिट के दौरान हुई है, जहां बैग्स को एक विमान से दूसरे विमान में शिफ्ट किया जाता है ताले काटकर या तोड़कर सामान निकाला गया है, वायरल वीडियो में कई श्रमिक ज़मीन पर बैठकर रोते हुए देखे गए, उनके लिए ये सामान केवल वस्तुएं नहीं, बल्कि वर्षों की कुर्बानियों का नतीजा थे यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर विरोध प्रदर्शन किया हालाँकि, एयरलाइंस अक्सर चोरी की घटनाओं पर जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेती हैं, जिससे मजदूरों की चिंता बढ़ गई है, एक साथ 78 यात्रियों का सामान प्रभावित होना यह दर्शाता है कि यह कोई छिटपुट घटना नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है.

MORE NEWS