उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक स्कूल जांच का विषय की 5वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है, छात्रा के परिजनों और उसकी बहन का आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने उसे उसके कपड़ों और व्यक्तिगत साफ-सफाई को लेकर पूरी क्लास के सामने बुरी तरह अपमानित किया था, उसे क्लास में बैठने से मना कर दिया गया और उसे घर वापस भेज दिया गया, इस मानसिक प्रताड़ना और सार्वजनिक अपमान को वह मासूम बच्ची सहन नहीं कर पाई और घर जाकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और शिक्षकों के इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.
Kannauj Class 5 Girl Suicide Case 2026: यह घटना शिक्षा जगत के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि अनुशासन और प्रताड़ना के बीच की रेखा कितनी धुंधली हो चुकी है, शिक्षकों ने बच्ची की आर्थिक स्थिति या उसकी परिस्थितियों को समझे बिना उसके पहनावे पर कटाक्ष किया, एक बच्चे के लिए उसका आत्मसम्मान बहुत नाजुक होता है, जिसे इस घटना में बुरी तरह कुचला गया, शिक्षक का काम बच्चों को सुधारना और प्रेरित करना होता है, ना कि उन्हें इस कदर जलील करना कि वे जीवन ही समाप्त कर लें यह सीधे तौर पर ‘एबेटमेंट टू सुसाइड’ आत्महत्या के लिए उकसाना का मामला प्रतीत होता है. बच्ची की बहन का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह बता रही है कि कैसे उसकी छोटी बहन को स्कूल में सताया गया, यह गवाही मामले की गंभीरता को और बढ़ा देती है, पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मांग की जा रही है कि आरोपी शिक्षकों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में कोई शिक्षक किसी बच्चे के साथ ऐसा ‘क्रूर’ व्यवहार ना करे.
क्या आप भी काफी समय से अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का सोच रहे…
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक का…
Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा…
न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…
Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत…
घर का फर्श न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाती हैबल्कि, कहीं न कहीं फर्श को लंबे…