कई बार लोग टशन दिखाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कुछ लोग तेज बाइक चलाकर रील बना रहे थे. इनमें आगे एक कपल बाइक राइड पर देखा जा सकता है, जिन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना. वो अचानक से गिर पड़ते हैं. इसके बाद उनके पीछे बाइक से आ रहे तीन लड़के भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं. हादसा बेहद भयानक था.
7