Live TV
Search
Home > बिज़नेस > 600 डॉलर से खड़ी की दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन, Dan Carney ने ली अंतिम सांस, जानें-Pizza Hut की अरबों डॉलर वाली कहानी

600 डॉलर से खड़ी की दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन, Dan Carney ने ली अंतिम सांस, जानें-Pizza Hut की अरबों डॉलर वाली कहानी

Pizza Hut के को-फाउंडर Dan Carney का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने भाई के साथ मां से उधार लिए 600 डॉलर से यह ग्लोबल ब्रांड बनाया था.

Written By:
Published: November 17, 2026 14:45:00 IST
Last Updated: 2026-11-17 15:09:47

Mobile Ads 1x1

दुनिया की सबसे मशहूर पिज्जा चेन में शामिल Pizza Hut के को-फाउंडर Dan Carney का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 13 नवंबर को अमेरिका के कंसास राज्य के विचिटा शहर में अंतिम सांस ली. यही वह शहर है, जहां करीब 68 साल पहले उन्होंने अपने छोटे भाई Frank Carney के साथ मिलकर Pizza Hut की शुरुआत की थी. आज जिस ब्रांड का कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला है, उसकी शुरुआत मां से उधार लिए गए महज 600 डॉलर से हुई थी. दोनों भाइयों की यह छोटी सी कारोबारी पहल आगे चलकर अरबों डॉलर के बिजनेस में बदल गई.

मां से उधार लिए 600 डॉलर और शुरू हुआ Pizza Hut

Dan और Frank Carney का बचपन अमेरिका के कंसास राज्य के विचिटा में बीता था. उनके पिता किराने की दुकान चलाते थे. Dan ने Wichita University, जिसे अब Wichita State University के नाम से जाना जाता है, से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी. उन्होंने कुछ समय Boeing में भी काम किया.

साल 1958 में दोनों भाइयों को एक खाली बिल्डिंग में पिज्जा रेस्टोरेंट खोलने का मौका मिला. कारोबार शुरू करने के लिए उन्होंने अपनी मां Mary Frances Carney से 600 डॉलर उधार लिए. इसी रकम से उन्होंने सेकेंड हैंड उपकरण खरीदे और 15 जून 1958 को पहला Pizza Hut रेस्टोरेंट खोला.

यह रेस्टोरेंट महज 550 वर्ग फीट की जगह में था. इसके नाम के पीछे भी दिलचस्प कहानी है. दुकान के साइनबोर्ड पर केवल आठ अक्षरों की जगह थी, इसलिए भाइयों ने Pizza Hut नाम चुना.

फ्रेंचाइजी मॉडल ने बदली कंपनी की किस्मत

Pizza Hut की सफलता में सबसे बड़ा योगदान फ्रेंचाइजी मॉडल का रहा. 1959 में कंपनी ने कंसास के टोपेका में अपना पहला फ्रेंचाइजी आउटलेट खोला. इस मॉडल के जरिए दूसरे कारोबारी भी Pizza Hut के नाम से रेस्टोरेंट खोल सकते थे. इससे कंपनी को हर नए आउटलेट में खुद निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ी.1966 तक Pizza Hut के 145 रेस्टोरेंट हो चुके थे. 1972 में यह संख्या करीब 1,000 और 1976 तक दुनियाभर में लगभग 2,000 आउटलेट तक पहुंच गई.

PepsiCo से Yum! Brands और फिर 2.7 अरब डॉलर की डील

साल 1977 में PepsiCo ने करीब 300 मिलियन डॉलर में Pizza Hut का अधिग्रहण कर लिया. 1997 में यह Tricon Global Restaurants का हिस्सा बना, जिसे 2002 में Yum! Brands नाम दिया गया. इसके तहत Pizza Hut के साथ KFC और Taco Bell जैसे ब्रांड भी शामिल थे.

साल 2026 में Pizza Hut के कारोबार में फिर बड़ा बदलाव हुआ. अगस्त में Yum! Brands ने चीन के Pizza Hut कारोबार को Yum China को बेचा और सितंबर में बाकी ग्लोबल कारोबार LongRange Capital को बेच दिया. इन सौदों की कुल वैल्यू करीब 2.7 अरब डॉलर रही.

भारत में भी मजबूत मौजूदगी

Pizza Hut ने जून 1996 में बेंगलुरु में अपना पहला रेस्टोरेंट खोलकर भारतीय बाजार में कदम रखा था. इसके बाद Sapphire Foods और Devyani International जैसे फ्रेंचाइजी पार्टनर्स के जरिए इसका विस्तार हुआ. Dan Carney ने कारोबार के अलावा सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया. वह करीब 50 साल तक Cerebral Palsy Research Foundation of Kansas के चेयरमैन रहे. विचिटा में पहला Pizza Hut रेस्टोरेंट आज संग्रहालय के रूप में संरक्षित है.

यह भी पढ़ें:  Green Gold में पैसा बनाने का बड़ा मौका? ग्वार गम की कीमतों में 108% का उछाल, जानिए तेजी के पीछे की कहानी

MORE NEWS