Watch Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. कभी कोई अपने अजीबोगरीब अंदाज से चर्चा में आ जाता है, तो कभी किसी का अनोखा वीडियो वायरल हो जाता है. इन दिनों पाकिस्तानी इंटरनेट पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि लाइटर से किया गया एक अजीबोगरीब स्टंट है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
लाइटर जलाते ही चेहरे के सामने भड़की आग
वायरल वीडियो में चाहत फतेह अली खान पीले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. उनके गले में एक लंबी माला भी दिखाई दे रही है. वीडियो में वह कैमरे के सामने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपने बाएं हाथ में लाइटर जलाते हैं. इसके बाद वह दाएं हाथ से मुंह में कुछ डालते या फूंक मारते दिखाई देते हैं. इसी दौरान लाइटर की लौ के संपर्क में आते ही उनके चेहरे के सामने अचानक आग का बड़ा गुबार उठता है. आग इतनी तेजी से भड़कती है कि एक पल के लिए चाहत भी घबरा जाते हैं. वह तुरंत पीछे हटते हैं और अपना चेहरा संभालते नजर आते हैं. कुछ ही पल में आग बुझ जाती है और वह दोबारा सामान्य होकर कैमरे की तरफ देखने लगते हैं. गनीमत रही कि इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक नुकसान होता नजर नहीं आया.
वीडियो देखकर यूजर्स ने लिए जमकर मजे
चाहत फतेह अली खान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इसे ‘karachiwaleho’ नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 23 हजार से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: रामायण में जटायु का नाखून क्यों अपने साथ ले गया रावण? रामायण के इस सीन का है खास मतलब
यूजर्स बोले- ये कैसा टैलेंट है भाई!
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कहां पीछे रहने वाले थे. लोग चाहत के इस अजीबोगरीब स्टंट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अब समझ आया कि इनके आगे के बाल कहां गायब हुए.’ वहीं, दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, ‘आखिर हमने अभी-अभी ये क्या देख लिया? ये किस तरह का टैलेंट है?’