Live TV
Search
Home > बिज़नेस > EPFO New Rule: 1 मई से बदल जाएंगे EPFO से पैसे निकालने के नियम, UPI के जरिए तुरंत बैंक में आएगी राशि

EPFO New Rule: 1 मई से बदल जाएंगे EPFO से पैसे निकालने के नियम, UPI के जरिए तुरंत बैंक में आएगी राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईपीएफओ में यह बदलाव EPFO के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.0 के तहत किए जा सकते हैं. 1 मई 2026 से आप एक क्लिक करके अपने यूपीआई के जरिए आसानी से पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 14:24:01 IST

Mobile Ads 1x1

EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अब आपके पीएफ के पैसे को निकालने की पूरी प्रक्रिया को और भी आसान बनाया जा रहा है. पहले पीएफ से पैसे निकालना एक मुश्किल काम माना जाता था, जिसके लिए कर्मचारी को EPFO के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन, अब अगले महीने यानि मई 2026 की शुरुआत से ही आप अपने पीएफ के पैसों को UPI के जरिए आसानी से निकाल सकते हैं.

UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा?

UPI से पीएफ का पैसा निकालने की इस नई सुविधा के तहत आपको EPFO के पोर्टल पर जाना है और लॉगिन कर लेना है. अब आपको अपने बैलेंस को चेक करना है और यह देखना है कि आप इसमें से कितना अमाउंट निकाल सकते हैं या निकालना चाहते हैं. इसके बाद आपको अपनी UPI ID डालनी है और कुछ ही देर में आपके पीएफ का पैसा आपकी यूपीआई के जरिए ट्रांसफर होकर सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. दरअसल, अब आप UAN से लॉगिन करके केवल ओटीपी डालेंगे और यूपीआई के जरिए सीधे अपना पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. 

कितना निकाल सकेंगे अमाउंट? 

सरकार द्वारा पीएफ के पैसों को निकालने के लिए एक लिमिट तय की गई है, जिससे आपके पैसे सुरक्षित रहें और आप केवल अपनी जरूरत का ही पैसा निकाल पाएं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक EPFO यूजर अपने पीएफ बैलेंस का कुल ज्यादा से ज्यादा 75% पैसा ही निकाल पाएगा. इससे कर्मचारी का काम भी चल जाएगा और भविष्य के लिए उसका पैसा भी बचा रहेगा. 

MORE NEWS