Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Credit Card Bill Payment: क्रेडिट कार्ड का बिल समय से पहले भरें या आखिरी तारीख तक करें इंतजार? जानें कौन-सा तरीका बचाएगा पैसे

Credit Card Bill Payment: क्रेडिट कार्ड का बिल समय से पहले भरें या आखिरी तारीख तक करें इंतजार? जानें कौन-सा तरीका बचाएगा पैसे

कुछ लोग ड्यू डेट आने तक इंतजार करते हैं और उसी दिन भुगतान करते हैं. लेकिन, आपके लिए कौन सा तरीका ज्यादा असरदार और किफायती रहेगी, जिससे आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

Written By:
Last Updated: August 3, 2026 19:21:59 IST

Mobile Ads 1x1

Credit Card Bill Payment: आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल शॉपिंग का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह ऑनलाइन पेमेंट, बिल के भुगतान से लेकर बड़े-लेनदेन तक में काम आता है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल तभी फायदेमंद साबित होता है, जब उसका बिल समय पर चुकाया जाए. अक्सर क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या बिल ड्यू डेट से पहले भर देना चाहिए या आखिरी तारीख तक इंतजार करना सही होता है? कई लोग जैसे ही स्टेटमेंट जनरेट होता है, तुरंत पूरा बिल भर देते हैं.

स्टेटमेंट डेट और ड्यू डेट का अंतर

आमतौर पर क्रेडिट कार्ड में दो तारीखें सबसे सबसे जरूरी होती हैं, जोकि स्टेटमेंट डेट और ड्यू डेट हैं. देखा जाए तो स्टेटमेंट डेट वह दिन होता है, जब बैंक आपके पूरे बिल का अकाउंट तैयार करता है. वहीं, दूसरी तरफ ड्यू डेट वह आखिरी तारीख होती है, जिसके भीतर भुगतान करने पर आमतौर पर लेट फीस और ब्याज से बचा जा सकता है. इन दोनों तारीखों के बीच के फर्क को समझकर आपको अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना चाहिए. ऐसा करने से आपके पैसों की बचत होगी. 

कब करनी चाहिए क्रेडिट कार्ड की पेमेंट? 

अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है, तो स्टेटमेंट आने के बाद जल्द भुगतान करना कई मामलों में लाभदायक हो सकता है. ऐसे में आप आखिरी समय की भागदौड़ से बचे रहते हैं साथ ही साथ आपकी क्रेडिट लिमिट भी जल्दी वापस आ जाती है और आप कार्ड को दोबारा से जल्दी ही इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में आपका क्रेडिट और सिबिल स्कोर भी अच्छा बना रहता है. हालांकि, आप आखिरी डेट आने पर भी क्रेडिट कार्ड का भुगतान कर सकते हैं. लेकिन, ध्यान रहे कि क्रेडिट कार्ड की डेट खत्म होने के बाद बिल का भुगतान करने से बचें.

MORE NEWS