Live TV
Search
Home > बिज़नेस > May Bank Holidays: क्या लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक? मई के पहले वीकेंड का पूरा शेड्यूल जानिए

May Bank Holidays: क्या लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक? मई के पहले वीकेंड का पूरा शेड्यूल जानिए

May Bank Holiday 2026: मई के पहले दिन ही आज देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद है ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि क्या बैंक लगातार 1, 2 और 3 मई को बंद रहेंगे तो यह खबर आपके लिए काम की है.

Written By:
Last Updated: 2026-05-01 10:29:13

Mobile Ads 1x1
May Bank Holiday 2026:  मई का महीना आज से शुरू हो गया है और महीने के पहले दिन ही बिल्कुल देशभर के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद हैं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की एक पूरी लिस्ट पहले से ही जारी कर देता है. इस लिस्ट में इस बारे में पूरी जानकारी होती है कि किन दिनों, किन खास शहरों में और किन खास वजहों से बैंक बंद रहेंगे. 
 
ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे है कि आज शुक्रवार है और कल शनिवार और फिर रविवार, तो क्या लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे? आपके इस सवाल का जवाब हमारे इस लेख में शामिल है, तो चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर कि 1 मई, 2 मई और 3 मई को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे.
 
1 मई को बैंक की छुट्टी

1 मई को, देश भर के ज़्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे. खास तौर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गंगटोक, जयपुर, कोहिमा और शिलांग को छोड़कर, देश भर के बाकी सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, अगर आप इनमें से किसी खास शहर में रहते हैं, तो आप आज बैंक जाने का अपना प्लान जारी रख सकते हैं.
 
आज बैंक क्यों बंद है?

RBI ने 1 मई को, देश भर के ज़्यादातर शहरों में बैंक की छुट्टी घोषित की है. यह छुट्टी बुद्ध पूर्णिमा, मई दिवस और पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती के मौके पर घोषित की गई है. 
 
2 मई को बैंक की छुट्टी है या नहीं?

अब सवाल उठता है कि 2 मई 2026 को बैंक की छुट्टी है या नहीं, क्योंकि कल शनिवार है जिसके कारण काफी लोगों को यह आंशका होती है कि कल बैंक बंद रहेंगे या खुले. तो इसका जवाब है कि कल बैंक खुले रहेंगे क्योंकि कल मई का पहला शनिवार हो और बैंक दूसरे और आखिर शनिवार को बंद होते हैं.
 
3 मई को रविवार

3 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहते हैं इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम करवाना है तो 2 मई या फिर 4 मई को करवाएं. 
 
ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि छुट्टियों का डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं पर बिल्कुल भी कोई असर नहीं पड़ेगा. आप ATM से आसानी से कैश निकाल सकते हैं. इसके अलावा, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स या UPI के ज़रिए किए जाने वाले वित्तीय लेन-देन बिना किसी रुकावट के, दिन-रात 24 घंटे जारी रहेंगे.

MORE NEWS