Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Crystal Crop Protection IPO: पहले दिन शुरुआती घंटों में 0.02 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा है ₹291 पर लिस्टिंग का संकेत

Crystal Crop Protection IPO: पहले दिन शुरुआती घंटों में 0.02 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा है ₹291 पर लिस्टिंग का संकेत

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का IPO खुल गया है. ₹19 का GMP करीब 7% लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है. जानिए कीमत, सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग डेट के बारे में.

Written By:
Published: November 18, 2026 11:31:00 IST
Last Updated: 2026-11-18 11:34:54

Mobile Ads 1x1

Crystal Crop Protection IPO:  एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का आईपीओ 18 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर हलचल देखने को मिल रही है. शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹19 प्रति शेयर चल रहा है. यह संकेत देता है कि निवेशकों को कंपनी के शेयरों की शेयर बाजार में करीब 7 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद है. हालांकि, ग्रे मार्केट का प्रीमियम आधिकारिक लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं होता.

₹291 पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा GMP

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने अपने आईपीओ के लिए ₹259 से ₹272 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. 18 नवंबर सुबह 8:37 बजे तक कंपनी के शेयरों का GMP ₹19 था. इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड ₹272 पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹291 हो सकती है. यानी निवेशकों को करीब 6.99 फीसदी का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

हालांकि, ग्रे मार्केट में शेयरों की मांग के आधार पर GMP में बदलाव हो सकता है. आईपीओ की बोली पूरी होने और शेयरों की एक्सचेंज पर लिस्टिंग के समय वास्तविक कीमत बाजार की मांग और निवेशकों की दिलचस्पी पर निर्भर करेगी.

पहले दिन IPO को मिला कैसा रिस्पॉन्स?

सब्सक्रिप्शन के शुरुआती मिनटों में क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ 0.02 गुना सब्सक्राइब हुआ. निवेशकों ने 1.18 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 2.93 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई. इसमें एंकर निवेशकों का हिस्सा शामिल नहीं है.

रिटेल निवेशकों की तरफ से शुरुआती दिलचस्पी देखने को मिली. इस कैटेगरी में करीब 2.18 लाख शेयरों के लिए आवेदन आए और रिटेल हिस्सा 0.04 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.03 गुना और कर्मचारियों का हिस्सा 0.08 गुना सब्सक्राइब हुआ. शुरुआती अपडेट तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की तरफ से कोई बोली नहीं मिली थी.

दूसरी तरफ, एंकर निवेशकों ने करीब 50 लाख शेयर खरीदकर ₹135.97 करोड़ का निवेश किया है.

कितनी महंगी है कंपनी की वैल्यूएशन?

वैल्यूएशन के लिहाज से भी यह आईपीओ निवेशकों के लिए अहम है. ₹272 के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का FY26 की डायल्यूटेड कमाई के आधार पर P/E मल्टीपल 24.59 गुना है. यह उसके साथियों यानी पीयर कंपनियों के औसत 20.07 गुना P/E से करीब 23 फीसदी ज्यादा है. वहीं, प्राइस बैंड के निचले स्तर पर यह मल्टीपल 23.42 गुना है.इसका मतलब है कि निवेशकों को कंपनी के शेयरों के लिए सेक्टर की औसत पीयर वैल्यूएशन के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.

IPO से जुड़ी जानकारी

तारीख

IPO खुलने की तारीख

18 नवंबर 2026

IPO बंद होने की तारीख

20 नवंबर 2026

अलॉटमेंट

23 नवंबर 2026

रिफंड

25 नवंबर 2026

शेयरों की लिस्टिंग

26 नवंबर 2026

IPO से जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी का आईपीओ ₹455.49 करोड़ का है. इसमें ₹354.77 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर अंकुर अग्रवाल की ओर से ₹100.71 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹31.29 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कुछ कर्ज चुकाने में करेगी. वहीं, ₹2.21 करोड़ अपनी सब्सिडियरी सैफायर क्रॉप साइंस के कर्ज भुगतान के लिए दिए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी संभावित अधिग्रहण, रणनीतिक योजनाओं और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए भी रकम का इस्तेमाल करेगी.

क्या करती है Crystal Crop Protection?

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन की स्थापना 1994 में हुई थी. कंपनी कृषि क्षेत्र में बीज और फसल सुरक्षा से जुड़े उत्पाद बेचती है. इसके पोर्टफोलियो में फंगीसाइड, इंसेक्टिसाइड, हर्बीसाइड, बायोस्टिमुलेंट, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और लिक्विड फर्टिलाइजर शामिल हैं. कंपनी फील्ड क्रॉप्स, सब्जियों और फूलों के बीजों का भी कारोबार करती है.

कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ 20 नवंबर को बंद होगा. निवेशक न्यूनतम 55 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए ₹14,960 निवेश करने होंगे.

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

यह भी पढ़ें:  Silver Price Crash: चांदी के भाव में महागिरावट! एक ही दिन में ₹9,500 टूटी कीमत, खरीदने वालों की हुई मौज?

MORE NEWS