Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती. इन दिनों पाकिस्तान का एक ऐसा ही प्रैंक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लड़कों ने ऐसा मजेदार खेल किया कि सड़क से गुजरने वाले लोग भी धोखा खा गए. वीडियो में लड़कों ने अपने पैरों को इस तरह सजाया कि देखने वालों को लगा कि ऑटो में कोई लड़की बैठी है. लेकिन जैसे ही लोगों ने चेहरा देखने की कोशिश की, उनका सारा अंदाजा गलत साबित हो गया.
ऑटो में बैठकर लड़कों ने किया अनोखा प्रैंक
इस वायरल वीडियो को Shadbaghwale नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में कुछ लड़के एक ऑटो में बैठे नजर आते हैं. लेकिन उनका बैठने का अंदाज बिल्कुल अलग है. उन्होंने पैरों में महिलाओं वाली सैंडल पहन रखी है. इसके अलावा पैरों के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाई गई है और बड़े-बड़े नकली नाखून भी लगाए गए हैं. लड़कों ने अपने पैरों को इस तरह बाहर की तरफ रखा है कि सड़क से गुजरने वाले लोगों को सिर्फ उनके सजे हुए पैर ही दिखाई देते हैं. पहली नजर में किसी को भी लगता है कि ऑटो में कोई लड़की बैठी हुई है.
लड़की समझकर रुकने लगे राहगीर
प्रैंक का सबसे मजेदार हिस्सा तब शुरू होता है, जब सड़क से गुजरने वाले लोग ऑटो में बैठे व्यक्ति को देखने की कोशिश करते हैं. वीडियो की शुरुआत में एक कार चालक ऑटो के पास से धीरे-धीरे गुजरता है, ताकि उसे अंदर बैठी लड़की का चेहरा दिखाई दे सके. लेकिन जैसे ही उसकी नजर अंदर बैठे लड़कों पर पड़ती है, पूरा मामला ही पलट जाता है. ऑटो में बैठे लड़के भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इसके बाद स्कूटर और दूसरे ऑटो पर सवार लोग भी इसी तरह ऑटो में झांकते नजर आते हैं.
4.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. अब तक इसे करीब 47.1 मिलियन यानी 4.71 करोड़ बार देखा जा चुका है. वहीं वीडियो को 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. इसके अलावा करीब 15 हजार कमेंट्स भी आ चुके हैं. लोग इस अनोखे प्रैंक को देखकर खूब मजे ले रहे हैं. किसी को लड़कों का अंदाज पसंद आ रहा है तो कोई राहगीरों के रिएक्शन देखकर हंस रहा है. यही वजह है कि पाकिस्तान का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है.