Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Petrol Diesel Price 14 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नई कीमतोंं का एलान, चेंक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 14 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नई कीमतोंं का एलान, चेंक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 14 October 2026:  राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर रही. वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹103.35 और डीज़ल की कीमत ₹96.01 है.

Written By:
Last Updated: 2026-10-14 07:43:45

Mobile Ads 1x1

Petrol Diesel Price 14 October 2026:  हाल ही में नायरा और जियो-बीपी की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद, सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल की कीमतें नहीं बढ़ाईं. हमेशा की तरह, इन कंपनियों ने आज, 14 अक्टूबर को सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल के रेट जारी किए.

राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर रही. वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹103.35 और डीज़ल की कीमत ₹96.01 है. इसका मतलब है कि पूरे देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कच्चा तेल आज $106 के पार चला गया है.

14 अक्टूबर 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली

₹102.12

₹95.20

मुंबई

₹111.21

₹97.83

कोलकाता

₹113.51

₹99.82

चेन्नई

₹107.76

₹99.55

बेंगलुरु

₹111.68

₹99.56

हैदराबाद

₹116.15

₹104.23

नोएडा

₹101.96

₹95.44

गुरुग्राम

₹102.97

₹95.64

लखनऊ

₹101.86

₹95.36

जयपुर

₹113.19

₹98.25

पटना

₹113.37

₹99.36

चंडीगढ़

₹101.54

₹89.47

भुवनेश्वर

₹108.97

₹100.68

तिरुवनंतपुरम

₹115.49

₹104.40

सऊदी अरामको पर मिसाइल हमला और कच्चे तेल के रेट

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के हेडक्वार्टर में मंगलवार को मिसाइल हमले के दौरान आग लग गई. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, यमन के हूथी विद्रोहियों के मिसाइल हमलों के बीच पूर्वी शहर धाहरान में हेडक्वार्टर के एक हिस्से में आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में आग पर काबू पा लिया गया.

इसके बाद, आज, बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 59 सेंट बढ़कर $106 प्रति बैरल के पार चला गया है. WTI भी लगभग $95 प्रति बैरल के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

पट्रोल और डीज़ल पर कितना नुकसान हो रहा है?

इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद, घरेलू पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं. जनता को मिल रही राहत सरकारी तेल कंपनियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है. ICRA का अनुमान है कि IOC, BPCL, और HPCL को पेट्रोल पर लगभग ₹8 प्रति लीटर और डीज़ल पर लगभग ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

पेट्रोल और डीज़ल कितने महंगे हो गए हैं? देश के 100,000 से ज़्यादा पेट्रोल पंप में से 90% से ज़्यादा IOCL, HPCL और BPCL जैसी सरकारी कंपनियों के कंट्रोल में हैं. इसलिए, नायरा या जियो-बीपी के पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाने से ज़्यादा फ़र्क पड़ने की उम्मीद नहीं है. जियो-बीपी इस साल पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाने वाली दूसरी बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी बन गई है.

3 अक्टूबर को जियो-बीपी ने पेट्रोल के दाम ₹5 और डीज़ल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए थे. नायरा ने पहले भी इतनी ही बढ़ोतरी की थी. इस साल मई में सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगभग ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ाए थे.

MORE NEWS