Live TV
Search
Home > बिज़नेस > इंटरनेट नहीं चल रहा और करनी है पेमेंट? ऐसे करें UPI Payment, PhonePe ने शुरू की सर्विस

इंटरनेट नहीं चल रहा और करनी है पेमेंट? ऐसे करें UPI Payment, PhonePe ने शुरू की सर्विस

PhonePe UPI Payment without internet: कई बार पेमेंट करते-करते नेटवर्क चला जाता है या कई जगहों पर नेटवर्क ही नहीं होता है, जिसके कारण यूपीआई पेमेंट नहीं हो पाता है. ऐसे में अब फोन पे एक ऐसी सर्विस लेकर आया है, जिससे बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर सकते हैं.

Written By:
Last Updated: August 31, 2026 19:54:24 IST

Mobile Ads 1x1

PhonePe UPI Payment without internet: आज के समय में UPI पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर तक, ज्यादातर जगहों पर लोग मोबाइल से कुछ ही सेकंड में पेमेंट कर देते हैं लेकिन जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है या जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है, उनके लिए डिजिटल पेमेंट करना थोड़ा परेशानी भरा रहता है. अब ऐसे यूजर्स के लिए PhonePe ने UPI 123Pay सर्विस शुरू की है.

इस सर्विस की खास बात यह है कि सपोर्टेड फीचर फोन से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी UPI पेमेंट किया जा सकता है. PhonePe का कहना है कि इस पहल का मकसद डिजिटल पेमेंट को स्मार्टफोन तक सीमित न रखना और फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों तक UPI की सुविधा पहुंचाना है.

SMS के जरिए होगा ट्रांजैक्शन

PhonePe की UPI 123Pay सर्विस SMS आधारित सिस्टम पर काम करती है. इसका मतलब है कि पेमेंट करने के लिए हर समय मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. यह सुविधा खासतौर पर उन इलाकों में उपयोगी हो सकती है, जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं है या सिर्फ सीमित 2G कनेक्टिविटी मिलती है. कंपनी के मुताबिक, इस सर्विस के जरिए 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाने में मदद मिलेगी. इससे यूजर्स मनी ट्रांसफर के साथ मर्चेंट पेमेंट भी कर सकेंगे.

बिना इंटरनेट ऐसे करें UPI पेमेंट

  • PhonePe में पेमेंट का ऑप्शन चुनें.
  • जिस व्यक्ति या मर्चेंट को पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID चुनें.
  • स्क्रीन पर दिखाई जा रही रिसीवर की जानकारी को ध्यान से वेरिफाई करें.
  • जितनी रकम भेजनी है, वह दर्ज करें.
  • अपना UPI PIN डालें.
  • पेमेंट को कन्फर्म करें.
  • अगर फीचर फोन में कैमरा है और वह इस सुविधा को सपोर्ट करता है, तो QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकता है.

इन फीचर फोन में मिलेगा सपोर्ट

फिलहाल PhonePe UPI 123Pay की सुविधा HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के चुनिंदा फीचर फोन में उपलब्ध है. आने वाले समय में दूसरे मॉडल्स को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.  UPI 123Pay को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को अपने कम्पैटिबल फीचर फोन में मौजूद PhonePe ऐप का इस्तेमाल करना होगा. सबसे पहले टर्म्स एंड कंडीशंस को स्वीकार करना होगा. इसके बाद अपना बैंक चुनना होगा और डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होगी. फिर UPI PIN बनाना होगा. सर्विस को समझने में दिक्कत न हो, इसके लिए PhonePe ने AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी दी है. यह अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं में मदद करती है.

MORE NEWS