37
Ration Card Rules 2026: अक्सर पारिवारिक हालात, आपसी अनबन या झगड़ों की वजह से लोग अपने परिवार से अलग हो जाते हैं. एक बड़ी चुनौती तब आती है जब जरूरी कामों, जैसे सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने या नया गैस कनेक्शन लेने के लिए अलग राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है.
अगर आप ऐसी स्थिति में हैं और अलग राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो ऐसा करना पूरी तरह मुमकिन है. कानूनी तौर पर, आप नए राशन कार्ड के लिए तभी पात्र होते हैं जब आप अपने परिवार से अलग रहते हों और आपका किचन (खाना पकाने की व्यवस्था) और घर का मासिक खर्च पूरी तरह अलग हो.
1. जरूरी दस्तावेज तैयार करें
आवेदन करने से पहले, जरूरी दस्तावेज इकट्ठा कर लें जैसे कि परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, नए घर के पते का सबूत, पासपोर्ट साइज फोटो और कोई भी अन्य दस्तावेज़ जो आपके राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने अलग घर बनाने के लिए बताए हों.
2. अलग राशन कार्ड के लिए आवेदन करें
अपने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाएं या नजदीकी राशन ऑफिस/कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं आवेदन फ़ॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड या जमा करें और परिवार के नए मुखिया और घर के सदस्यों के बारे में जानकारी दें.
3. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें
आवेदन जमा होने के बाद अधिकारी दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच करते हैं. कुछ मामलों में वे यह पक्का करने के लिए फिजिकल इंस्पेक्शन या फील्ड वेरिफिकेशन कर सकते हैं कि आवेदक अलग रह रहा है और नए राशन कार्ड के लिए योग्य है.
4. मंजूरी मिलने पर नया राशन कार्ड प्राप्त करें
अगर सभी दस्तावेज़ और वेरिफिकेशन की जानकारी सही पाई जाती है तो आवेदन मंज़ूर कर लिया जाता है. इसके बाद, परिवार के नए मुखिया के नाम पर एक अलग राशन कार्ड जारी किया जाता है, जिससे परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले फायदों का स्वतंत्र रूप से लाभ उठा सकता है.