Live TV
Search
Home > Career > MBA Story: हाई सैलरी, लो सैटिस्फैक्शन, MBA ग्रेजुएट ने छोड़ी 25 LPA की नौकरी, बन गया टैक्सी ड्राइवर

MBA Story: हाई सैलरी, लो सैटिस्फैक्शन, MBA ग्रेजुएट ने छोड़ी 25 LPA की नौकरी, बन गया टैक्सी ड्राइवर

MBA Story: आज युवा सिर्फ ऊंची सैलरी नहीं, बल्कि काम में खुशी, मानसिक सुकून और संतुलन भी चाहते हैं. ऐसी ही वायरल एक कहानी ने करियर की बदलती सोच को उजागर किया.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 22, 2026 13:17:55 IST

Mobile Ads 1x1

MBA Story: आज के समय में करियर को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है. पहले जहां एक हाई सैलरी पैकेज को ही सफलता का पैमाना माना जाता था, वहीं अब लोग काम में संतुष्टि, मानसिक शांति और लचीलेपन को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक कहानी ने इस बहस को और तेज कर दिया है.

इस वायरल कहानी में एक टियर-2 MBA ग्रेजुएट का ज़िक्र है, जिसके पास सालाना 25 लाख रुपये (25 LPA) की शानदार नौकरी थी. बाहर से देखने पर उनका करियर बिल्कुल परफेक्ट अच्छी पढ़ाई, बढ़िया पैकेज और सुरक्षित भविष्य लग रहा था. लेकिन असलियत इससे अलग थी. लंबे काम के घंटे, लगातार दबाव और निजी संतुष्टि की कमी ने उसे अंदर से परेशान कर दिया था.

बड़ा फैसला: कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी

आखिरकार उसने एक ऐसा फैसला लिया, जो आमतौर पर लोग लेने से डरते हैं. उन्होंने अपनी हाई-पेइंग नौकरी छोड़ दी. यह कदम आसान नहीं था, क्योंकि समाज और परिवार अक्सर ऐसे निर्णयों को नकारात्मक नजर से देखते हैं. पोस्ट के मुताबिक, उसने पारंपरिक कॉर्पोरेट करियर को छोड़कर Ola के साथ टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया.

समाज के ताने, लेकिन उसने नहीं दी प्रतिक्रिया

उनके इस फैसले पर लोगों ने सवाल उठाए कि इतनी पढ़ाई का क्या फायदा हुआ? और इतनी अच्छी नौकरी छोड़ दी? रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों ने आलोचना की, लेकिन उन्होंने किसी से बहस नहीं की. उन्होंने अपनी ऊर्जा दूसरों को समझाने में नहीं, बल्कि अपने नए रास्ते पर आगे बढ़ने में लगाई.

तीन साल में बदली किस्मत

धीरे-धीरे उसकी मेहनत रंग लाने लगी. शुरुआत एक ड्राइवर के रूप में हुई, लेकिन उसने इसे एक अवसर के रूप में देखा. तीन साल के भीतर उसने अपने काम को एक बड़े स्तर पर पहुंचा दिया. अब उसके पास 12 गाड़ियों का बेड़ा है और वह एक ट्रांसपोर्ट बिज़नेस चला रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वह हर महीने लगभग 6.5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं, जो उनकी पुरानी नौकरी से भी अधिक संतोषजनक है.

सफलता की नई परिभाषा

यह कहानी एक अहम सवाल उठाती है, क्या सिर्फ़ सैलरी ही सफलता का पैमाना है? आज के युवा पेशेवर अब यह समझने लगे हैं कि मानसिक संतुष्टि भी उतनी ही जरूरी है. अपने समय पर नियंत्रण होना महत्वपूर्ण है लेकिन जोखिम लेने से नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

इस MBA ग्रेजुएट ने यह साबित कर दिया कि अगर आपके पास धैर्य, निरंतरता और सीखने की इच्छा है, तो आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं.

MORE NEWS