Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: मैच के दौरान गर्दन के बल गिरा, 11 मिनट में ले जाया गया था अस्पताल, अब वापसी को तैयार

IPL 2026: मैच के दौरान गर्दन के बल गिरा, 11 मिनट में ले जाया गया था अस्पताल, अब वापसी को तैयार

Lungi Ngidi Fit Again: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिली बड़ी राहत, लुंगी एनगिडी चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार है. वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में घायल हो गए थे.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 19:25:24 IST

Mobile Ads 1x1

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी को 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में गंभीर चोट लगी थी. मैदान पर असहज तरीके से गिरने के बाद उन्हें तुरंत करोल बाग के एक अस्पताल ले जाया गया था. इस चोट के कारण वह न केवल उस मैच के बाकी हिस्से से बाहर हो गए थे, बल्कि 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के अगले मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अहम IPL 2026 मुकाबले से पहले दिल्ली को बड़ी राहत मिली है. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर की चोट से पूरी तरह उबरकर फिट हो गए हैं. 

हालांकि अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है कि एनगिडी पूरी तरह फिट हैं और शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के नौवें मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. मैच से एक दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एनगिडी नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए. वीडियो में उनके साथी खिलाड़ी काइल जैमीसन और डेविड मिलर उनका स्वागत करते हुए कहते सुनाई दिए, “लुंगी वापस आ गया है, वह फिर लौट आया है, देखो वह वापस आ गया है.” इसके बाद एनगिडी नेट्स में स्टंप्स उखाड़ते हुए जश्न मनाते नजर आए.

एनगिडी की वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में टीम को लगातार निराशा झेलनी पड़ी. दिल्ली 264 रन का विशाल स्कोर भी पंजाब किंग्स के खिलाफ बचाने में नाकाम रही और फिर आरसीबी के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो एनगिडी संभवतः दुष्मंथा चमीरा या काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल होंगे. वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस मैच में खेलते हैं या नहीं.

स्टार्क पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टीम कैंप में लौट आए थे, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो जैसा है. प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और टॉप-4 में जगह बनाने के लिए मजबूत वापसी की जरूरत है.

Tags:

MORE NEWS