IPL 2026 Points Table Update: IPL 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है. हैदराबाद की टीम चौथे पायदान से तीसरे नंबर पर आ गई है. अब SRH के खाते में 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 प्वाइंट्स हो गए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को SRH से मिली हार के बाद नेट रन रेट में भारी नुकसान हुआ है. यह इस सीजन दिल्ली की टीम के लिए तीसरी हार है. हालांकि इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अभी प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर ही मौजूद है. जानें अन्य टीमों का क्या हाल…
टॉप-4 के रेस में कौन आगे?
आईपीएल के हर सीजन में सभी 10 टीमों के बीच टॉप-4 में पहुंचने की जंग होती है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं. फिलहाल पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम इस रेस में सबसे आगे है. पंजाब किंग्स को अभी आईपीएल 2026 में एक भी हार नहीं मिली है. पंजाब किंग्स 6 मैचों में 5 जीत के साथ पहले नंबर पर है. उनके खाते में 11 प्वाइंट्स हैं, क्योंकि उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मौजूद है. आरसीबी को 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार मिली है. आरसीबी के खाते में अभी 8 प्वाइंट्स हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी जगह बनाई है, जिनके खाते में 8 प्वाइंट हैं. फिर चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स का नाम है, जिन्हें 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार मिली है.
बाकी टीमों का क्या हाल?
टॉप-4 से बाहर के टीमों की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ पांचवें नंबर पर है. इसके बाद छठे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT) मौजूद है. उनके खाते में ही 3 जीत और 3 हार के साथ 6 प्वाइंट्स हैं. फिर 7वें नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) का नाम आता है, जिन्होंने 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ आठवें नंबर पर है. इसके बाद 9वें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है. LSG को भी 6 मैचों में 2 जीत और 4 मिली है. वहीं, आखिरी नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम मौजूद है. केकेआर को 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत मिली है, जबकि 5 हार का सामना किया है.