Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026 Fairplay Awards: मुंबई इंडियंस का जलवा, RCB की हालत खस्ता, दिल्ली कैपिटल्स बुरी स्थिति में…

IPL 2026 Fairplay Awards: मुंबई इंडियंस का जलवा, RCB की हालत खस्ता, दिल्ली कैपिटल्स बुरी स्थिति में…

आईपीएल 2026 में जहां एक तरफ टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर फेयरप्ले अवॉर्ड (Fairplay Award) की रेस भी काफी दिलचस्प बन चुकी है. आइए जानते हैं कौन सी टीम पहले नंबर पर हैं और कौन सी आखिरी.

Last Updated: April 16, 2026 | 8:11 PM IST
IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
1/8

पहले नंबर पर मुंबई

मुंबई इंडियंस इस समय फेयरप्ले अवॉर्ड की रेस में सबसे आगे चल रही है. टीम ने 4 मैचों में 41 अंक हासिल किए हैं और उसका औसत 10.25 है. मैदान पर अनुशासन और खेल भावना के मामले में मुंबई ने बाकी टीमों को पीछे छोड़ दिया है.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
2/8

सीएसके दूसरे नंबर पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैचों में 50 अंक हासिल किए हैं. सीएसके का औसत 10.00 है और टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है. महेंद्र सिंह धोनी की टीम हमेशा से खेल भावना के लिए जानी जाती रही है और इस बार भी उसने वही परंपरा कायम रखी है.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
3/8

तीसरे स्थान पर केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 5 मुकाबलों में 50 अंक जुटाए हैं. केकेआर का औसत भी 10.00 है और टीम फेयरप्ले तालिका में शीर्ष टीमों में शामिल है. मैदान पर खिलाड़ियों का व्यवहार और अंपायरों के फैसलों का सम्मान टीम को मजबूत बनाता है.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
4/8

राजस्थान चौथे पर, पंजाब 5वें पर

राजस्थान रॉयल्स के नाम भी 5 मैचों में 50 अंक हैं. टीम का औसत 10.00 है और वह तीसरे स्थान की दौड़ में बराबरी पर है. राजस्थान ने इस सीजन में शानदार खेल के साथ-साथ बेहतरीन अनुशासन भी दिखाया है. पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में 40 अंक हासिल किए हैं. टीम का औसत 10.00 है और वह पांचवें स्थान पर मौजूद है. पंजाब के खिलाड़ियों ने मैदान पर शांत रवैया और सकारात्मक खेल भावना दिखाई है.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
5/8

गुजरात छठे और लखनऊ 7वें पर

गुजरात टाइटंस ने अब तक 4 मैचों में 39 अंक जुटाए हैं. टीम का औसत 9.75 है और वह छठे नंबर पर बनी हुई है. गुजरात ने ज्यादातर मैचों में अनुशासन बनाए रखा, लेकिन कुछ मौकों पर अंक गंवाने पड़े. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मैचों में 48 अंक हासिल किए हैं. टीम का औसत 9.60 है और वह सातवें स्थान पर है. लखनऊ का प्रदर्शन ठीक रहा है, लेकिन अगर टीम को ऊपर आना है तो मैदान पर और बेहतर व्यवहार दिखाना होगा.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
6/8

हैदराबाद 8वें पर

सनराइजर्स हैदराबाद के भी 5 मैचों में 48 अंक हैं. टीम का औसत 9.60 है और वह लखनऊ के साथ बराबरी पर है. सनराइजर्स ने कई मैचों में अच्छी खेल भावना दिखाई, लेकिन कुछ छोटी गलतियों की वजह से अंक कम हुए.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
7/8

आरसीबी 9वें पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मुकाबलों में 46 अंक जुटाए हैं. आरसीबी का औसत 9.20 है और टीम नौवें स्थान पर है. विराट कोहली की टीम को फेयरप्ले रैंकिंग में सुधार के लिए आने वाले मैचों में ज्यादा अनुशासित खेल दिखाना होगा.

IPL 2026 Fairplay Award - Photo Gallery
8/8

दिल्ली आखिरी स्थान पर

दिल्ली कैपिटल्स इस सूची में सबसे नीचे है. टीम ने 4 मैचों में सिर्फ 33 अंक हासिल किए हैं और उसका औसत 8.25 है. दिल्ली को फेयरप्ले अवॉर्ड की रेस में वापसी करने के लिए मैदान पर अपने रवैये और अनुशासन में बड़ा सुधार करना होगा.

More News