Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2025 में ठोके थे 524 रन, इस साल 100 तक भी नहीं पहुंचा, संजीव गोयनका के लिए बना सिरदर्द

IPL 2025 में ठोके थे 524 रन, इस साल 100 तक भी नहीं पहुंचा, संजीव गोयनका के लिए बना सिरदर्द

लखनऊ सुपरजायंट्स टीम की हालत आईपीएल 2026 में काफी खराब है. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज इस साल 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. हम बात कर रहे एलएसजी के बल्लेबाज निकलस पूरन (Nicholas Pooran) की.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 15:17:40

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. लखनऊ सुपरजायंट्स टीम की हालत आईपीएल 2026 में काफी खराब है. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज इस साल 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. हम बात कर रहे एलएसजी के बल्लेबाज निकलस पूरन (Nicholas Pooran) की. जिनका फॉर्म इस साल काफी खराब रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक सुपर ओवर हराने में भी निकलस ने पूरा योगदान दिया था. संजीव गोयनका के लिए वह सिरदर्द बन गए हैं. 
निकलस पूरन की बात करें तो इस साल उनके बल्ले से सिर्फ 82 रन निकले हैं. जबकि पिछले साल उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 524 रन बनाए थे. एलएसजी ने भरोसा दिखाकर निकलस को टीम में शामिल रखा लेकिन वह इस साल टीम के लिए बड़ा करने में असफल रहे हैं. नतीजा तो यहां तक पहुच गया है कि लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. निकलस पूरन ही नहीं बल्कि, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम जैसे प्लेयर्स भी फ्लॉप ही साबित हुए हैं. 

निकलस पूरन का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

बात करें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे पहले मैच की तो वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ 1, केकेआर को खिलाफ 13, गुजरात के खिलाफ 19, आरसीबी के खिलाफ 1, पंजाब के खिलाफ 9, राजस्थान के खिलाफ 22 और केकेआर के खिलाफ 9 रन बनाए थे. एक मैच में उन्हें सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. 

कैसा है टूर्नामेंट में लखनऊ का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस समय आईपीएल 2026 में बेहद खराब दौर से गुजर रही है. टीम 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 6 हार के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई है. उसके खाते में केवल 4 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट -1.106 है. अब मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले उनके लिए करो या मरो जैसे होंगे.
Tags:

MORE NEWS