Live TV
Search
Home > क्रिकेट > LSG vs RR IPL 2026: जीत की राह पर लौटने उतरेगी लखनऊ, राजस्थान से मैच, देखें हेड टू हेड, वेदर रिपोर्ट

LSG vs RR IPL 2026: जीत की राह पर लौटने उतरेगी लखनऊ, राजस्थान से मैच, देखें हेड टू हेड, वेदर रिपोर्ट

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज यानी (बुधवार, 22 अप्रैल) को खेला जाएगा. मैच लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और लखनऊ में मौसम का मिजाज कैसा है.

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 15:37:38 IST

Mobile Ads 1x1
LSG vs RR Match Details: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज यानी (बुधवार, 22 अप्रैल) को खेला जाएगा. मैच लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लखनऊ के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम ने अब तक छह में से केवल दो मैच जीते हैं और चार हार के साथ अंक तालिका में दूसरे अंतिम स्थान पर है. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और लखनऊ में मौसम का मिजाज कैसा है.
 
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. राजस्थान ने अपने छह मैचों में से चार में जीत हासिल की है, जबकि केवल दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 2008 की चैंपियन टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है. हालांकि दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं, इसलिए इस मुकाबले में दोनों की कोशिश वापसी करने की होगी.
 
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इनमें राजस्थान रॉयल्स ने चार बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ दो मुकाबले जीत सकी है. आंकड़ों के आधार पर देखें तो राजस्थान का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ ज्यादा मजबूत रहा है.
 
पिच और मौसम का हाल

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस सीजन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है. खासकर तेज गेंदबाजों को यहां नई गेंद से स्विंग मिल सकती है. वहीं बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलना होगा. मौसम की बात करें तो लखनऊ में मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
 
दोनों टीमों का स्क्वॉड: 

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला
 
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नोर्त्जे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

Tags:

MORE NEWS