Live TV
Search
Home > क्राइम > पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता इरफान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है. पिता पढ़ाई और घूमने को लेकर उसे डांटते और मारते थे. शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है.

Written By:
Published: November 7, 2026 18:09:50 IST
Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

Mobile Ads 1x1
Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लोनी में पढ़ाई और घूमने को लेकर पिता की डांट से नाराज 15 वर्षीय बेटे पर उनकी हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि किशोर ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे चारपाई पर सो रहे अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

चारपाई पर सो रहे पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला

यह घटना लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार आशियाना सिटी कॉलोनी की है. यहां 58 वर्षीय इरफान अपने परिवार के साथ रहते थे. वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनका 15 वर्षीय बेटा कॉलोनी के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब दो बजे इरफान घर में चारपाई पर सो रहे थे. इसी दौरान उनके बेटे ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से इरफान की चीख निकल गई. उनकी आवाज सुनकर घर में सो रहे अन्य परिजनों की नींद खुल गई. हालांकि, तब तक आरोपी किशोर वारदात को अंजाम देकर घर से फरार हो चुका था.

पढ़ाई और घूमने को लेकर पिता से नाराज था बेटा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इरफान अपने बेटे को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते थे. वह उसके घूमने-फिरने को लेकर भी नाराज रहते थे. बताया जा रहा है कि इस बात पर पिता बेटे को डांटते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे. इसी बात को लेकर किशोर अपने पिता से नाराज था.पुलिस इस पारिवारिक विवाद को घटना की वजह मानकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि, वारदात के पीछे की पूरी  परिस्थितियों और घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद इरफान की बेटी चांदनी ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल इरफान को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल लेकर गई. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशन के मुताबिक, आरोपी किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. फिलहाल परिजनों की ओर से मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

MORE NEWS