Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL के बीच एक नई टी20 लीग का ऐलान, 7 तारीख से होंगे मैच, कुल 7 टीमें टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा

IPL के बीच एक नई टी20 लीग का ऐलान, 7 तारीख से होंगे मैच, कुल 7 टीमें टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच एक नई टी20 लीग के ओपनिंग डेट का ऐलान हो गया है. दरअसल, इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 कई नए बदलावों के साथ आने वाली है. इस बार टूर्नामेंट में पहली बार सातवीं टीम को शामिल किया गया है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-28 19:56:48

Mobile Ads 1x1

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच एक नई टी20 लीग के ओपनिंग डेट का ऐलान हो गया है. दरअसल, इस साल  कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 कई नए बदलावों के साथ आने वाली है. इस बार टूर्नामेंट में पहली बार सातवीं टीम को शामिल किया गया है. नई फ्रेंचाइजी जमैका किंग्समेन इस सीजन अपना डेब्यू करेगी, जिसके साथ छह साल बाद जमैका में CPL क्रिकेट की वापसी होगी. जमैका 2023 सीजन के बाद अपनी टीम से बाहर हो गया था, जब पूर्व फ्रेंचाइजी जमैका तलावाह्स के मालिक टीम को एंटीगा ले गए थे और तलावाह्स का भी  अस्तित्व खत्म हो गया था.

CPL 2026 में कुल 39 मुकाबले खेले जाएंगे, जो 7 अगस्त से 20 सितंबर तक आयोजित होंगे. एक और ऐतिहासिक कदम के तहत, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस के अर्नोस वेल स्टेडियम में पहली बार CPL मैच खेले जाएंगे. यही मैदान 7 अगस्त को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले की मेजबानी करेगा, जहां डेब्यू कर रही जमैका किंग्समेन का सामना एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स से होगा. इसके अलावा प्रतियोगिता के अगले दो मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे.

CPL के CEO ने क्या कहा?

इसके साथ ही, बारबाडोस पहली बार CPL फाइनल की मेजबानी करेगा, जो इस सीजन की एक और बड़ी उपलब्धि होगी. CPL के CEO पीट रसेल ने कहा कि लीग 2026 सीजन को अब तक का सबसे बड़ा और यादगार संस्करण बनाने के लिए उत्साहित है. उन्होंने कहा, “2026 में टूर्नामेंट के साथ हम पहली बार सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस में CPL क्रिकेट लेकर जाने को लेकर बेहद खुश हैं. वहीं, बारबाडोस में फाइनल वीक की मेजबानी को लेकर भी हम उत्साहित हैं, जहां हमारा लक्ष्य टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास का सबसे बड़ा और यादगार समापन आयोजित करना है.

फाइनल मैच कब होगा?

उन्होंने आगे कहा,” हर साल हमारा उद्देश्य स्तर को और ऊंचा उठाना होता है, और मुझे पूरा भरोसा है कि CPL 2026 हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन होगा.” बता दें कि टूर्नामेंट का लीग सेशन 13 सितंबर तक चलेगा, जिसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे.  एलिमिनेटर 16 सितंबर, पहला क्वालिफायर  17 सितंबर, दूसरा क्वालिफायर 18 सितंबर और फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा. 

Tags:

MORE NEWS