Live TV
Search
Home > क्रिकेट > PSL छोड़कर आईपीएल में मारी एंट्री, भड़क उठा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेटर पर लगाया 2 साल का बैन

PSL छोड़कर आईपीएल में मारी एंट्री, भड़क उठा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेटर पर लगाया 2 साल का बैन

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर पाकिस्तान सुपर लीग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस समय लिया, जब उन्होंने अपनी टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ किया गया अनुबंध बीच में ही छोड़ दिया और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने का निर्णय लिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-14 17:30:33

Mobile Ads 1x1

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर पाकिस्तान सुपर लीग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस समय लिया, जब उन्होंने अपनी टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ किया गया अनुबंध बीच में ही छोड़ दिया और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने का निर्णय लिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि मुजारबानी अगले दो सत्रों तक लीग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और यह प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होगा. बोर्ड के अनुसार, किसी खिलाड़ी का पहले से किए गए अनुबंध के बावजूद दूसरी लीग से जुड़ना पेशेवर नियमों का उल्लंघन है.

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पारदर्शिता और प्रतिबद्धता बेहद जरूरी होती है. अगर खिलाड़ी अनुबंध का पालन नहीं करते हैं, तो इससे टीमों, आयोजकों और अन्य संबंधित पक्षों के बीच भरोसा कमजोर पड़ता है. इसी वजह से इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त सजा दी गई है. गौर करने वाली बात यह है कि मुजारबानी अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग का रुख किया हो.

शनाका ने भी छोड़ा था पीएसएल

हाल ही में श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स के साथ अपना करार खत्म कर राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया था. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को भी एक साल के लिए लीग से प्रतिबंधित किया गया था. उन्होंने पेशावर जाल्मी के साथ अनुबंध होने के बावजूद मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का विकल्प चुना था.

पहले भी प्लेयर्स ने अपना नाम लिया था वापस

इसके अलावा कई अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था. इस बार पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन खास परिस्थितियों में हो रहा है. मैच लाहौर और कराची में बिना दर्शकों के खेले जा रहे हैं. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण पैदा हुए तेल संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

MORE NEWS