RCB vs GT weather Forecast: गुजरात टाइटन्स का सामना एक बार फिर आज मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ जीटी मध्य-तालिका में है, लेकिन उनकी यह स्थिति उनके प्रदर्शन में आई खामी को पूरी तरह से नहीं दर्शाती है.
स्टेडियम में फैंस की भीड़ मैच की उत्सुकता बयां कर रही है, लेकिन कहीं मौसम उनके उत्साह पर पानी न फेर दे. आइये जानते हैं कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज का मौसम!
कैसा रहेगा मौसम?
- तापमान: मैच के समय लगभग 32°C
- हवा: 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की हवा के झोंके.
- बारिश: बारिश की कोई संभावना न होने के कारण, एक पूर्ण और निर्बाध प्रतियोगिता होने की उम्मीद है.
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है, जिससे उन्हें शानदार शॉट खेलने के लिए अच्छी परिस्थितियां मिलेंगी. खिलाड़ी खुलकर रन बना सकते हैं, हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी कुछ मदद मिल सकती है. कहने का आशय ये है कि ये पिच बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अच्छी है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटंस टीम
रविश्रीनिवासन साई किशोर, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न