Live TV
Search
Home > क्रिकेट > क्या रोहित शर्मा IPL 2026 से हुए बाहर? हार्दिक पांड्या ने कर दिया क्लियर, टॉस के दौरान सब कुछ बता दिया

क्या रोहित शर्मा IPL 2026 से हुए बाहर? हार्दिक पांड्या ने कर दिया क्लियर, टॉस के दौरान सब कुछ बता दिया

Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 19:58:57

Mobile Ads 1x1

MI vs SRH: आईपीएल 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी वापसी में कुछ और समय लगेगा.  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान हार्दिक पंड्या ने कहा कि रोहित अपनी वापसी के लिए मेहनत कर रहे है.

हार्दिक ने कहा, “लेकिन अभी उनका फिटनेस स्तर मैच खेलने लायक नहीं है. रोहित को वापसी के लिए अभी कुछ और मैचों का समय लगेगा. वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी बात नहीं बनी है.” रोहित शर्मा इस सीजन चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, जिसके चलते मुंबई इंडियंस को अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम को टॉप ऑर्डर में वह स्थिरता और अनुभव नहीं मिल पा रहा है, जो रोहित आमतौर पर देते हैं.”

यह खबर मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए निराशाजनक है, क्योंकि कई फैंस को उम्मीद थी कि रोहित जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. हालांकि, टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता और तभी उन्हें टीम में शामिल करेगा जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे. हार्दिक के बयान से साफ है कि मुंबई इंडियंस रोहित की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और टीम चाहती है कि उनका स्टार बल्लेबाज पूरी तरह फिट होकर ही वापसी करे, ताकि आगे के अहम मुकाबलों में वह टीम के लिए योगदान दे सकें.

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं. उनकी वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई की स्थिति और मजबूत हो सकती है. फिलहाल, रोहित शर्मा को मैदान पर लौटने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, जबकि फैंस उनकी जल्द वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. बता दें कि फिलहाल टूर्नामेंट में मुंबई की हालत खराब है. वह 7 मैच जीतकर 5वें स्थान पर हैं. वह 9वें स्थान पर हैं. 

MORE NEWS