Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RR vs SRH head to head: हेड-टू-हेड में हैदराबाद का ‘हल्ला बोल’, क्या घर में पिछला हिसाब बराबर कर पाएगी राजस्थान रॉयल्स?

RR vs SRH head to head: हेड-टू-हेड में हैदराबाद का ‘हल्ला बोल’, क्या घर में पिछला हिसाब बराबर कर पाएगी राजस्थान रॉयल्स?

RR vs SRH head to head: जयपुर में आज राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच कड़ा मुकाबला. आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है और क्या जयपुर की पिच पर दिखेगा रनों का अंबार? जानें यहां.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 16:27:25 IST

Mobile Ads 1x1

IPL के हर सीजन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब शुरुआती शोर थमने लगता है और प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगती है. मैच नंबर 36 बिल्कुल उसी चौराहे पर खड़ा है. यह मुकाबला सिर्फ पॉइंट्स के लिए नहीं बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दिशा तय करने के लिए होगा. आइये जानते हैं दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन, खिलाड़ियों के फॉर्म और हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में आखिर कौन सी टीम कागजों पर मजबूत है और कौन सी टीम जमीनी तौर पर ताकतवर दिख रही है. सीधा मतलब है कि किसका पलड़ा भारी है.

राजस्थान रॉयल्स 

राजस्थान की टीम अपने गढ़ सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक ऐसी स्क्रिप्ट के साथ लौट रही है जो शानदार तो है पर अब भी अधूरी लगती है. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की लय ने उन्हें इस टूर्नामेंट की सबसे कंट्रोल वाली यूनिट्स में से एक बनाया है. वहीं बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल जैसे युवा कंधों ने टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दी है लेकिन परेशानी का केंद्र अब भी वही है राजस्थान की टीम अच्छी शुरुआत पर कुछ ज्यादा ही निर्भर है. अगर शुरुआती मोमेंटम हाथ से फिसला तो इनकी पारी रफ्तार पकड़ने के बजाय लड़खड़ाने लगती है. यह सिर्फ खराब फॉर्म नहीं बल्कि एक स्ट्रक्चरल समस्या है जो टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर भारी पड़ सकती है.

सनराइजर्स हैदराबाद

दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम कम सवालों और ज्यादा आत्मविश्वास के साथ जयपुर पहुंची है. लगातार तीन जीत ने न केवल उन्हें अंक तालिका में ऊपर पहुंचाया है बल्कि उनकी पहचान को भी धार दी है. अभिषेक शर्मा का पावरप्ले में आक्रामक रुख और मिडिल ओवर्स में हेनरिक क्लासेन की कंसिस्टेंसी उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है. लीडरशिप के मोर्चे पर भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ईशान किशन की जगह पैट कमिंस का दोबारा कप्तानी संभालना हैदराबाद के लिए बोनस है. कमिंस न केवल एक चतुर रणनीतिकार हैं, बल्कि दबाव के पलों में शांत रहकर मैच का रुख पलटना बखूबी जानते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

आंकड़ों की बात करें तो पलड़ा हैदराबाद का भारी है. पिछले 22 मुकाबलों में हैदराबाद 13-9 से आगे है और सबसे बड़ी बात यह कि उन्होंने पिछले पांचों मैचों में राजस्थान को मात दी है. दो हफ्ते पहले हुई भिड़ंत ने हैदराबाद के सीजन को नई जान दी थी, और राजस्थान अब तक उस हार का जवाब नहीं ढूंढ पाया है.

पिच और हालात

जयपुर की गर्मी शाम होते-होते थोड़ी कम तो होगी, लेकिन पिच का मिजाज सस्पेंस बनाए रखेगा. वैसे तो यहां की पिच धीमी मानी जाती है और स्पिनर्स को मदद करती है, लेकिन पिछले सीजन में यहां का औसत स्कोर 198 रन रहा था. बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों को ताकत के साथ-साथ प्लेसमेंट पर भी ध्यान देना होगा. पिछले साल यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को थोड़ा फायदा मिला था, जो टॉस के समय कप्तानों के दिमाग में जरूर होगा.

यह मुकाबला सिर्फ कागजी आंकड़ों का नहीं, बल्कि सही समय पर सही लय पकड़ने का है. आज का मैच तय करेगा कि इन दोनों में से किसका सफर आगे और किसका रास्ता मुश्किल होने वाला है.

Tags:

MORE NEWS