Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर नोकझोंक का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. यह वीडियो फैंस के खूब पसंद आ रहा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो...

Written By:
Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Video: आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद सेलिब्रेशन की कई मजेदार तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. खासकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रोमांटिक मोमेंट्स की वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. इस बीच अनुष्का शर्मा और कोहली का एक मजेदार वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल, मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी ग्लैमरस वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ जीत का जश्न मना रहे थे.

इस दौरान अनुष्का शर्मा के पास लिफाफा (Envelope) होता है. विराट कोहली (Virat Kohli) उस लिफाफे को देखना चाहते थे, लेकिन अनुष्का शर्मा उन्हें लिफाफे को नहीं देना चाहती थीं. इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस मजेदार मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अनुष्का शर्मा के लिफाफे में क्या था?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक साथ चल रहे होते हैं. इस दौरान विराट कोहली चलते हुए अनुष्का शर्मा के हाथों से लिफाफा लेना चाहते थे. वीडियो में साफ पता चलता है कि विराट कोहली को यह जानने की उत्सुकता है कि उस लिफाफे में आखिर क्या है. हालांकि बार-बार कोशिश करने के बावजूद कोहली को कामयाबी नहीं मिल पाती है. अब फैंस के मन में सवाल है कि आखिर उस लिफाफे में क्या था, जिसे अनुष्का शर्मा कोहली से छिपा रही थी. इसका जवाब तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ही दे सकते हैं. नीचे देखें वायरल वीडियो…

कोहली-अनुष्का का रोमांटिक अंदाज

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस ऐतिहासिक जीत का खूब जश्न मनाया. मैच के अगले दिन अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की. इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा आईपीएल ट्रॉफी के साथ विराट कोहली के माथे पर KISS करते दिखाई दे रही हैं. कोहली और अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर पर कुछ ही देर में 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हो गए.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए. गुजरात की ओर से वाशिंग्टन सुंदर ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली. निशांत सिंधु ने 20 और जोस बटलर ने 19 रन बनाए. इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. इसके चलते गुजरात ने आरसीबी को 156 रनों का टारगेट दिया.

आरसीबी ने टारगेट का चेज करते हुए तेज शुरुआत की. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ 32 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रनों शानदार पारी खेलकर आरसीबी को मैच जिताया. आरसीबी ने 12 गेंद बाकी रहते ही 5 विकेट से फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

MORE NEWS