Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: पैट कमिंस से छिन जाएगी SRH की कप्तानी? वापसी के बाद भी ईशान किशन ही रहेंगे कप्तान!

IPL 2026: पैट कमिंस से छिन जाएगी SRH की कप्तानी? वापसी के बाद भी ईशान किशन ही रहेंगे कप्तान!

IPL 2026: ईशान किशन ने कप्तानी में अपनी रणनीतिक समझ से सबको हैरान कर दिया है. संजय बांगड़ क्यों चाहते हैं कि कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान ही SRH की कमान संभालें? जानें यहां

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 18:43:58 IST

Mobile Ads 1x1

Sanjay Bangar: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए IPL 2026 का यह सीजन कप्तानी की नई चर्चाओं के बीच दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। पैट कमिंस की चोट के बाद टीम की कमान संभालने वाले ईशान किशन ने अपने नेतृत्व क्षमता  और मैदान पर फैसलों से दिग्गजों को प्रभावित किया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने अब इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है।

बांगड़ का मानना है कि भले ही कमिंस फिट होकर वापसी कर लें, लेकिन टीम के भविष्य और स्थिरता के लिए ईशान किशन को ही कप्तान बने रहना चाहिए। आखिर बांगड़ ने किशन की कप्तानी में ऐसा क्या देखा और खुद ईशान ने अपनी सफलता के पीछे किन मानसिक बदलावों का जिक्र किया है, आइए विस्तार से जानते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए भारत के पूर्व बैटिंग कोच बांगर ने कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर ईशान किशन ने दिखाया है कि वह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के मामले में रणनीतिक रूप से बहुत समझदार हैं. उन्हें ठीक-ठीक पता होता है कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज को लगाना है. यह साफ तौर पर खेल के प्रति उनकी गहरी समझ को दिखाता है. वह दबाव में नहीं आते जल्दबाजी में फैसले लेने से बचते हैं और मैदान पर लगातार सही फैसले लेते हैं.’

ईशान किशन को कप्तान बने रहना चाहिए 

उन्होंने आगे कहा, ‘दिल्ली के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने अपने स्पिनरों का इस्तेमाल किया. वह सचमुच काबिले-तारीफ था. इसलिए मेरा पक्का मानना ​​है कि भले ही पैट कमिंस वापस आ जाएं ईशान किशन को ही सनराइजर्स का कप्तान बने रहना चाहिए.’ बांगर ने आगे कहा, ‘आमतौर पर यह देखा गया है कि एक भारतीय कप्तान होने से टीम को ज़्यादा स्थिरता मिलती है. पैट कमिंस जैसे काबिल गेंदबाज की हालिया चोटों के इतिहास को देखते हुए, यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि वह IPL सीज़न के बाकी मैचों के लिए कितने फिट रहेंगे.’ उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि किशन को कप्तान बनाए रखना सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे अच्छे हित में होगा. बांगर ने आखिर में कहा, ‘ईशान को कप्तानी सौंपे रखने से खिलाड़ियों को अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. मुझे लगता है कि हैदराबाद के लिए यही सही कदम होगा.’

MORE NEWS