Live TV
Search
Home > राज्य > सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तैयार करने के उद्देश्य से 237 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 15 मंजिला टेक-बिजनेस पार्क का शिलान्यास किया.

Written By:
Published: November 7, 2026 16:46:00 IST
Last Updated: 2026-11-07 16:54:24

Mobile Ads 1x1

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अपने गृह जिले केन्दुझर में 1,292 करोड़ रुपये की लागत वाली 330 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. सीएम माझी ने गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तीसरे चरण के तहत राज्यभर में 630 मॉडल स्कूलों की आधारशिला रखी. इनमें 35 विद्यालय केन्दुझर जिले में बनेंगे.

लगभग 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. सरकार ने वर्ष 2029 तक राज्य में 2,200 मॉडल प्राथमिक विद्यालय विकसित करने का लक्ष्य रखा है.

केन्दुझर में 237 करोड़ रुपये का हाईटेक IT पार्क

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने केन्दुझर में 237 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 15 मंजिला टेक-बिजनेस पार्क का शिलान्यास किया. लगभग 5.51 एकड़ में विकसित होने वाला यह पार्क उत्तरी ओडिशा में IT और तकनीक आधारित व्यवसायों को बढ़ावा देगा.

सीएम ने जोर दिया कि युवाओं को रोजगार के लिए बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों पर निर्भर न रहना पड़े, इसके लिए राज्य में ही नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं.

23 नई एंबुलेंस और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) के सहयोग से 23 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराईं. साथ ही धरनीधर मेडिकल कॉलेज में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर का उद्घाटन किया.

सीएम ने 58.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डेंटल कॉलेज और लगभग 63 करोड़ रुपये के नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला भी रखी. इन परियोजनाओं से केन्दुझर और आसपास के जनजातीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा का विस्तार होने की उम्मीद है.

198 परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने करीब 412 करोड़ रुपये की 198 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 880 करोड़ रुपये से अधिक की 132 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. धरनीधर विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करने के साथ विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा की भी शुरुआत की गई.

MORE NEWS