Live TV
Search
Home > क्राइम > Maharashtra: ‘तुम्हारा बेटा नहीं है, तुम्हारी तरह…’, दोस्तों ने कही ये बात तो पत्नी पर हुआ शक, शख्स ने बच्चे को नदी में फेंका, फिर क्या हुआ?

Maharashtra: ‘तुम्हारा बेटा नहीं है, तुम्हारी तरह…’, दोस्तों ने कही ये बात तो पत्नी पर हुआ शक, शख्स ने बच्चे को नदी में फेंका, फिर क्या हुआ?

Maharashtra Crime News: मल्लिकार्जुन अपनी पत्नी भाग्यश्री पर बेटे को लेकर शक करने लगा था. इस बात को लेकर वह पिछले एक से डेढ़ साल से अपनी पत्नी से लगातार झगड़ रहा था. धीरे-धीरे यह शक इतना बढ़ गया कि उसने एक खौफनाक कदम उठाया.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-04-14 20:06:09

Mobile Ads 1x1

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के सातारा में 6 साल के मासूम बच्चे की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बच्चे की उसके पिता ने ही हत्या कर दी थी. पिता ने जिस वजह से अपने बेटे की हत्या की, उसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पूरा मामला कराड तालुका के शिवडे गांव का है. यहां कृष्णा नदी के किनारे पिछले महीने 18 मार्च की सुबह एक बच्चे का लाश संदिग्ध हालत में मिला था. पुलिस ने इसकी जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

पुलिस की जांच में सामने आया कि इस मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने ही की थी. मृत बच्चे की पहचान कर्नाटक के विजयपुर जिले के नाग थाने गांव के सिद्धार्थ आरेकरी के रूप में हुई. 

‘सिद्धार्थ तुम्हारा बेटा नहीं है’

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सिद्धार्थ के पिता मल्लिकार्जुन आरेकरी को अपने ही बेटे पर शक था. दरअसल, उसके कुछ दोस्त उसे यह कहकर चिढ़ाते थे कि सिद्धार्थ तुम्हारा बेटा नहीं है और वह तुम्हारी तरह नहीं दिखता है. बच्चे की शक्ल उससे नहीं मिलती. 

इसकी वजह से मल्लिकार्जुन अपनी पत्नी भाग्यश्री पर शक करने लगा था. इस बात को लेकर वह पिछले एक से डेढ़ साल से अपनी पत्नी से लगातार झगड़ रहा था. धीरे-धीरे यह शक इतना बढ़ गया कि उसने एक खौफनाक कदम उठाया.

स्कूल में एडमिशन दिलाने के बहाने घर से ले गया था पिता

पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को आरोपी पिता सिद्धार्थ को स्कूल में एडमिशन दिलाने के बहाने घर से ले गया. वह विजापुर से सातारा के उंब्रज पहुंचा और वहां से बच्चे को लेकर शिवडे गांव के पास कृष्णा नदी किनारे गया.

इसके बाद सिद्धार्थ ने सुनसान जगह और मौका देखकर उसने अपने ही बेटे जिंदा नदी के तेज बहाव में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. उसी दिन कृष्णा नदी के पात्र में एक छोटे बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

फिलहाल वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

MORE NEWS