Live TV
Search
Home > क्राइम > पेट में हुआ दर्द…अस्पताल में जांच हुई तो प्रेग्नेंट निकली 16 साल की किशोरी, घर के बुजुर्ग ने किया घिनौना काम

पेट में हुआ दर्द…अस्पताल में जांच हुई तो प्रेग्नेंट निकली 16 साल की किशोरी, घर के बुजुर्ग ने किया घिनौना काम

Hathras crime: उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके में 16 वर्षीय किशोरी ने अपने 70 वर्षीय दादा पर करीब तीन महीने तक शोषण करने का आरोप लगाया है. पेट दर्द के बाद डॉक्टर के पास ले जाने पर किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने किशोरी के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Written By:
Last Updated: August 23, 2026 13:39:07 IST

Mobile Ads 1x1

Hathras crime: उत्तर प्रदेश के हाथरस से रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. सिकंदराराऊ इलाके में 16 वर्षीय किशोरी ने अपने 70 वर्षीय दादा पर करीब तीन महीने तक शोषण करने का आरोप लगाया है. मामला उस समय सामने आया, जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ और परिवार उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर गया. जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई.

मां की मौत के बाद पिता और दादा के साथ रहती थी किशोरी

पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने पिता तथा दादा के साथ रहती थी. किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले वह अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस सिकंदराराऊ आई थी. इसके बाद उसने अपने दादा पर उसके साथ शोषण करने का आरोप लगाया. पीड़िता के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी ने उसका शोषण जारी रखा. किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर चले जाते थे और वह घर पर अकेली होती थी, तब आरोपी उसके अपराध करता था.

पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची तो हुआ खुलासा

शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ. परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में करीब ढाई महीने की गर्भावस्था की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है. मेडिकल जांच के बाद किशोरी ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया.

आरोपी दादा गिरफ्तार, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

सर्किल ऑफिसर अमित पाठक के मुताबिक, किशोरी का मेडिकल कराया गया है और जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई है. पुलिस ने आरोपी 70 वर्षीय दादा को गिरफ्तार कर लिया है. अब मामले की जांच की जा रही है. पुलिस किशोरी के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. नाबालिग होने के कारण पीड़िता की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

MORE NEWS