Crime News: हैदराबाद के माधापुर जिले के सिद्दीकी नगर स्थित एक होटल के कमरे में 29 वर्षीय महिला शेरोन निखिता टॉपनो संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. विशाखापत्तनम की निवासी शेरोन सोमवार दोपहर अपने पुरुष मित्र श्रीनिवास रवि तेजा के साथ होटल में चेक-इन किया था.
मंगलवार सुबह उन्हें उसी कमरे से कोथागुडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके चेहरे पर गंभीर चोटें और कमरे में मिली शराब की खाली बोतल ने घटना के रहस्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
महिला के परिवार की जानकारी नहीं
खबरों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शैरन के परिवार और पुलिस दोनों को ही फिलहाल इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वह हैदराबाद में कहां रहती थी या क्या काम करती थी. मृतक की एक अन्य मित्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं. जांच जारी है.
A 23-year-old woman from Andhra Pradesh was found dead with severe injuries at a hotel in Madhapur on Tuesday, raising suspicion over the circumstances surrounding her death. Police said her boyfriend allegedly fled the hospital after doctors declared her dead. The woman was identified as Sharon Nikhita Topno, a native of Visakhapatnam. According to preliminary information, she had come to Hyderabad with her boyfriend, Srinivasa Ravi Teja. The couple reportedly checked into a hotel on Road No. 5 in Siddiq Nagar, Madhapur on Monday afternoon. On Tuesday morning, Ravi Teja and hotel staff took Nikhita to a private hospital in Kondapur after she reportedly required emergency medical attention. Doctors examined her and declared her dead. On receiving information, Madhapur police reached the spot, examined the body and noticed severe injuries and swelling on her face and head. Police said Ravi Teja allegedly left the hospital after doctors declared Nikhita dead and has remained untraceable. A search is on to locate him and question him about the circumstances leading to her death. Officials inspected the hotel room and reportedly found bloodstains on the walls and bedsheet. A clues team was called in to collect forensic evidence from the room. Nikhita’s body was shifted to Osmania General Hospital for an autopsy. Police are examining the forensic evidence, CCTV footage and other available evidence to establish what happened inside the hotel and determine the exact cause and sequence of events. Madhapur police have registered a case and are investigating.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 22, 2026
फरार हुआ महिला का दोस्त
खबरों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रवि तेजा शेरोन को कमरा नंबर 304 में लेकर आया था. मंगलवार सुबह उसने होटल के कर्मचारियों को बताया कि शेरोन बेहोश हो गई है. कर्मचारियों की मदद से शेरोन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद रवि तेजा मौके से फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया. अब विशेष टीमें उसकी तलाश कर रही हैं.
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
मौत की सूचना मिलते ही माधापुर पुलिस और एक फोरेंसिक जांच टीम होटल पहुंची. पुलिस को शैरन के चेहरे पर मामूली और गंभीर दोनों तरह की चोटें मिलीं. कमरे से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.