Live TV
Search
Home > विदेश > Parastoo Ahmadi: कौन हैं ईरानी गायिका परास्तू अहमदी, जिन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

Parastoo Ahmadi: कौन हैं ईरानी गायिका परास्तू अहमदी, जिन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में 74 कोड़े मारने की सजा. जानें पूरा मामला.

Written By:
Published: November 24, 2026 14:22:00 IST
Last Updated: 2026-11-24 14:24:34

Mobile Ads 1x1

ईरान में अनिवार्य हिजाब नियमों को चुनौती देने वाली मशहूर गायिका परास्तू अहमदी (Parastoo Ahmadi) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने गायिका और उनकी टीम के चार सदस्यों को 74-74 कोड़े मारने की सजा दी है. यह कार्रवाई दिसंबर 2024 में बिना हिजाब पहने ऑनलाइन म्यूजिक परफॉर्मेंस देने के मामले में की गई है. इस घटना ने एक बार फिर ईरान में महिलाओं की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और कला पर सरकारी प्रतिबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी है.

कौन हैं परास्तू अहमदी?

परास्तू अहमदी ईरान की एक गायिका हैं, जो अपनी संगीत प्रतिभा के साथ-साथ महिलाओं की स्वतंत्रता और कलात्मक अभिव्यक्ति के मुद्दे को लेकर चर्चा में आईं. दिसंबर 2024 में उन्होंने एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया था, जिसमें वह बिना हिजाब के नजर आई थीं. इस कार्यक्रम में उनके साथ पुरुष संगीतकार भी मौजूद थे.

यह कॉन्सर्ट ईरान के क़ोम (Qom) शहर के पास स्थित ऐतिहासिक Deir-e Gachin Caravanserai में रिकॉर्ड किया गया था. इस कार्यक्रम में कोई लाइव दर्शक मौजूद नहीं था, लेकिन इसका वीडियो यूट्यूब पर प्रकाशित किया गया और लाखों लोगों ने इसे देखा.

क्यों मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

ईरानी अधिकारियों ने इस ऑनलाइन परफॉर्मेंस को देश के कानूनी और धार्मिक नियमों का उल्लंघन बताया था. इसके बाद गायिका और उनकी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

ईरानी मीडिया वेबसाइट Emtedad के मुताबिक, वकील मुस्तफा निली ने बताया कि परास्तू अहमदी और उनकी टीम के चार सदस्यों को 23 नवंबर 2026 को 74-74 कोड़े मारे गए. इसके अलावा उन्हें दो साल तक संगीत और कलात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने तथा विदेश यात्रा करने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है.

मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना शुरू हो गई है. मानवाधिकार संगठनों और पश्चिमी देशों ने कोड़े मारने की सजा को क्रूर, अमानवीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के खिलाफ बताया है.

Amnesty International ने भी पहले इस सजा को रोकने की मांग की थी. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने और अपनी कला का प्रदर्शन करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

ईरान में हिजाब को लेकर क्यों होता है विवाद?

ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनना कानूनी रूप से अनिवार्य है. साल 2022 में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे देश में हिजाब कानूनों के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हुए थे.

परास्तू अहमदी का मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि महिलाओं को अपने पहनावे और कलात्मक अभिव्यक्ति का अधिकार कब मिलेगा.

MORE NEWS