Live TV
Search
Home > क्राइम > Lucknow Double Murder News: बैंक के बाहर बुलाया और फिर… प्रज्ञा मिश्रा की बहन के साथ जीजा ने किया ऐसा कांड; खुद को भी दी खौफनाक सजा

Lucknow Double Murder News: बैंक के बाहर बुलाया और फिर… प्रज्ञा मिश्रा की बहन के साथ जीजा ने किया ऐसा कांड; खुद को भी दी खौफनाक सजा

Lucknow Youtuber Pragya Mishra Sister Divya Murder Case: यूपी के लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक में एक 37 साल की मैनेजर दिव्या मिश्रा को उनके पति मानस वाजपेयी ने बैंक परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों के बीच काफी समय से तलाक का मामला चल रहा था.

Written By:
Last Updated: 2026-08-20 16:21:29

Mobile Ads 1x1

Lucknow Double Murder News :  उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमतीनगर में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया. ICICI बैंक की 37 साल रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उनके पति मानस वाजपेयी ने बैंक परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था और यही विवाद जानलेवा साबित हुआ.

फोन कॉल से शुरू हुई मौत की साजिश

दोपहर करीब 12 बजे मानस वाजपेयी ने दिव्या को फोन किया और बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया. दिव्या उस समय क्लाइंट से मिलकर लौट रही थीं. जैसे ही वे कार से उतरीं, पहले से घात लगाकर बैठे पति ने उनसे कुछ देर बातचीत की. बातों-बातों में विवाद बढ़ गया और अचानक मानस ने दिव्या के सिर में सटाकर गोली चला दी. गोली लगते ही दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं. आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.

अस्पताल में मौत की घोषणा

घायल दिव्या को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के तुरंत बाद आरोपी पति मानस वाजपेयी ने खुद को भी गोली मार ली. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. दिव्या आलमबाग के स्नेहनगर क्षेत्र की रहने वाली थीं और गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं.

ये भी पढ़ें: नदी पर नहीं था पुल…पानी में उतरा किसान, तभी मगरमच्छ ने किया दिया हमला; फिर जो हुआ

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार कौन-सा पारिवारिक मतभेद इतना गहरा हो गया कि मानस ने यह भीषण कदम उठा लिया. फिलहाल मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:  UP Elections 2027: भाजपा के कट्टर समर्थकों का वोट छिनेंगे अखिलेश यादव? 2027 की बाजी पलटने के लिए चली ऐसी दांव; देख दंग रह गए पॉलिटिकल पंडित

MORE NEWS