Live TV
Search
Home > क्राइम > चलती बाइक पर सास को मारा हेलमेट, हत्या कर बताया मिर्गी का दौरा, खुला राज

चलती बाइक पर सास को मारा हेलमेट, हत्या कर बताया मिर्गी का दौरा, खुला राज

तेलंगाना में एक दामाद ने अपनी सास के सिर पर हेलमेट दे मारा. इससे वो नीचे गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें लगीं. इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. वहीं आरोपी ने मामले को छिपाने की काफी कोशिश की.

Written By:
Last Updated: May 7, 2026 21:20:27 IST

Mobile Ads 1x1

Telangana Murder Case: हाल ही में तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दामाद ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद उसने इस मामले को छिपाने के लिए इसे हार्ट अटैक का केस बनाने की कोशिश की. हालांकि जब पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो हकीकत कुछ और ही निकली. मृतका की पहचान बुजुर्ग अरुणा के रूप में हुई है. 28 वर्षीय आरोपी की पहचान स्नेहित के रूप में हुई है. उसने कुछ समय पहले ही कविता नाम की महिला से लव मैरिज की थी. 

सिर पर दे मारा हेलमेट

29 अप्रैल को स्नेहित और उसकी सास अरुणा बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पीछे बैठी अरुणा से किसी बात को लेकर बहस होने लगी. स्नेहित ने अरुणा के सिर पर हेलमेट दे मारा. इससे अरुणा बाइक से नीचे गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें लगीं. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

दामाद ने की हत्या छिपाने की कोशिश

घटना के बाद दामाद स्नेहित ने हत्या के मामले को छिपाने की कोशिश की और उसे नया मोड़ देने की कोशिश की. उसने मामले को छिपाने के लिए परिवार और आसपास के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की कि अरुणा को अचानक दौरा पड़ा औक वो बाइक से गिर गई, जिससे उसकी मौत को गई. शुरुआत में कुछ लोगों ने यकीन कर लिया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में जब जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई.

सीसीटीवी कैमरे से खुला राज

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इसमें देखा गया कि स्नेहित ने जानबूझकर अरुणा पर हेलमेट से हमला किया था. इससे पुलिस को पता चला कि हत्या सुनियोजित थी न कि कोई हादसा. सच्चाई सामने आने के बाद कविता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस हर पहलू पर जांच भी कर रही है.

MORE NEWS