Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है. दिल्ली में तीन डबल डेकर कॉरि़डोर बनने वाले हैं. हैरानी की बात ये है कि एक ही पिलर पर मेट्रो और गाड़ियां दौड़ेंगी.

Written By:
Published: November 14, 2026 11:27:27 IST
Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर रोजाना घंटों ट्रैफिक में फंसने वाले लोगों के लिए आने वाले दिन राहत लेकर आ सकते हैं. राजधानी में अब सफर का ऐसा इंतजाम तैयार किया जा रहा है, जहां एक ही पिलर पर ऊपर मेट्रो दौड़ेगी और नीचे गाड़ियां फर्राटा भरेंगी. दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन अलग-अलग रूट पर डबल डेकर कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं. इन परियोजनाओं के पूरा होने से कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होने और यात्रियों का सफर आसान होने की उम्मीद है.

कहां बनेगा पहला डबल डेकर कॉरिडोर?

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए मंगल पांडे मार्ग पर बन रहा डबल डेकर कॉरिडोर बड़ी राहत साबित हो सकता है. भजनपुरा से यमुना विहार के बीच करीब 1.4 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में एक ही पिलर पर दो मंजिला परिवहन व्यवस्था तैयार हो रही है. ऊपर पिंक लाइन मेट्रो का ट्रैक होगा. वहीं नीचे छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. करीब 291 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से करावल नगर, घोंडा, बृजपुरी, गोकुलपुरी और खजूरी खास के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. भजनपुरा चौराहे पर लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकती है.

दूसरा डबल डेकर कॉरिडोर

दक्षिणी दिल्ली में एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के तहत संगम विहार से अंबेडकर नगर के बीच करीब 2.4 किलोमीटर का डबल डेकर सेक्शन तैयार किया जा रहा है. इस परियोजना पर लगभग 726.08 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. यहां नीचे सड़क पर वाहन दौड़ेंगे और ऊपर मेट्रो का ट्रैक होगा. पूरे गोल्डन लाइन रूट पर 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें 11 भूमिगत और चार एलिवेटेड होंगे. पिलर का काम लगभग पूरा हो चुका है और डेक स्लैब का निर्माण जारी है.

तीसरा डबल डेकर कॉरिडोर

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर आजादपुर और डेरावल नगर के बीच करीब 2.2 किलोमीटर लंबे मेट्रो-फ्लाईओवर सेक्शन का निर्माण हो रहा है. इसमें लगभग 880 मीटर हिस्से को डबल डेकर बनाया जा रहा है. करीब 291 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में ऊपर मेट्रो और नीचे फ्लाईओवर होगा. इससे पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, आजादपुर और सदर बाजार की तरफ आने-जाने वालों को फायदा मिल सकता है.

डेडलाइन बढ़ी लेकिन उम्मीदें बरकरार

तीनों परियोजनाओं पर काम जारी है. हालांकि पहले इन्हें दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन काम में देरी के चलते समयसीमा आगे बढ़ाई गई है. इनके शुरू होने के बाद दिल्ली के कई व्यस्त इलाकों में सड़क और मेट्रो की कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है. सबसे बड़ी बात यह होगी कि सीमित जगह में दो स्तर पर परिवहन की सुविधा मिलेगी और लोगों को जाम से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

MORE NEWS