इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Update देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अलग-अलग जगह हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके कारण अगले सप्ताह अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढक सकता है। कल दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री ज्यादा दर्ज रहा।
सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। उसके बाद तेज धूप निकल आई। सुबह सफदरगंज में दृश्यता स्तर 600 मीटर रह गया था।
Red More : Weather Update हिमाचल में हिमपात, झील, झरने और नाले जमना शुरू
दिल्ली में कल दोपहर ढाई बजे के बाद विजिबिलिटी साढ़े तीन किलोमीटर थी। इस स्तर को काफी बेहतर माना जाता है। इस दौरान धूप निकलतने से Maximum और Minimum Temperature में भी इजाफा हुआ।
सफदरजंग मौसम केंद्र में इस दौरान अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
Read More : Weather Update Southern States बारिश व बाढ़ से अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर शाम के वक्त अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
Read More : Weather Update देश में कई जगह भारी बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
Read More :Weather Update भारी बारिश से अब बेंगलुरु पानी-पानी