Thursday Remedies Beliefs: गुरुवार को भगवान विष्णु और ऋषि बृहस्पति की दिव्य ऊर्जाओं को समर्पित दिन कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से बहुत सी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं. कहा जाता है कि इस दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से किस्मत बदल सकती है. गुरुवार के शब्द से ही साफ है गुरु का वार यानी गुरु का दिन, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है.
इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि यह दिन इस ब्रह्मांड के पालनहार (भगवान विष्णु) और सभी देवताओं के गुरु (बृहस्पति) का सम्मान करता है. ज्योतिष में, विशेष रूप से महिलाओं की जन्म कुंडली में, गुरु जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करते हैं; इसलिए विवाह से जुड़े मामलों में इस दिन को अत्यंत पवित्र माना जाता है. गुरु धन, सफलता, ज्ञान और आध्यात्मिकता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी जिंदगी में धन-धान्य और सफलता को आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको कुछ उपाय अपनाने चाहिए.
भगवान विष्णु की पूजा
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी के पति भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, तो उस दिन सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है जो मां लक्ष्मी का पूज्य है, उसका पूजन करने से धन-धान्य की कमी नहीं आती और सफलता मिलती है.
व्रत रखें और पूजा करें
गुरुवार को व्रत रखने की सलाह दी जाती है. इस दिन पीले फल, सात्विक भोजन और मिठाइयों का सेवन करना चाहिए. को भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए. ‘गुरुवार की कथा’ का पाठ करना चाहिए. इसके बाद उनकी आरती करनी चाहिए. पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें. शाम को सात्विक भोजन कर अपना व्रत तोड़ना चाहिए. आप शाम के समय मीठा पराठा खा सकते हैं.
गाय को कराएं भोजन
कहा जाता है कि गुरुवार को गायों को गुड़ और रोटी खिलानी चाहिए. इससे सौभाग्य और अच्छी किस्मत आकर्षित होती है. इसके अलावा, जिन लोगों को अपनी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिल रहा है. उन्हें गाय को केला खिलाना चाहिए. इससे आपको धन, सफलता, जीवनसाथी और समृद्धि प्राप्त करने में मदद मिलती है.
माथे पर लगाएं केसर का तिलक
गुरुवार को माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए. अगर आपके पास केसर नहीं है, तो आप माथे पर हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से ‘गुरु’ (बृहस्पति) आपके जीवन को ज्ञान, बुद्धि, सफलता, आध्यात्मिकता और धन-धान्य से भर देंगे.
पीली चीजें करनी चाहिए दान
गुरुवार के दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन आपको पीली चीजें दान करनी चाहिए. मान्यता है कि गुरुवार को पीली चीजें दान करने से भाग्य खुलता है. ऐसे में आपको गुरुवार को पीले चने, बेसन के लड्डू, पीले कपड़े, हल्दी या किताबें दान करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: इस एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व?