<
Categories: धर्म

दीपावली पर माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? जानिए इसका कारण और पौराणिक कथा

Diwali 2025: दीपावली का पर्व धन, समृद्धि और प्रकाश का प्रतीक है. इस दिन घर-घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. आमतौर पर माना जाता है कि लक्ष्मी जी के पति भगवान विष्णु हैं, फिर भी दीपावली के दिन उनके साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? इसके पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टियों से गहरा अर्थ छिपा है.

Diwali 2025: दीपावली का पर्व धन, समृद्धि और प्रकाश का प्रतीक है. इस दिन घर-घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. आमतौर पर माना जाता है कि लक्ष्मी जी के पति भगवान विष्णु हैं, फिर भी दीपावली के दिन उनके साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? इसके पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टियों से गहरा अर्थ छिपा है.

गणेश जी की पूजा का महत्व

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और ऋद्धि-सिद्धि के प्रदाता कहा गया है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनके पूजन से होती है ताकि कार्य बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. यही कारण है कि दीपावली पर भी सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि जब तक गणेश जी की आराधना नहीं होती, तब तक कोई भी देवता पूजा का फल स्वीकार नहीं करते. इसलिए धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा से पहले गणेश जी की आराधना अनिवार्य मानी गई है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी गणेश जी को पुत्रवत मानती हैं. इसी कारण दीपावली की रात लक्ष्मी जी और गणेश जी की संयुक्त पूजा का विधान है.

धन के साथ बुद्धि का संतुलन

गणेश जी को बुद्धि और ज्ञान का स्वामी कहा गया है. दीपावली पर लक्ष्मी जी के साथ उनकी पूजा का अर्थ है — केवल धन की प्राप्ति ही नहीं, बल्कि उस धन का सही उपयोग करने की बुद्धि भी प्राप्त हो. यदि धन के साथ विवेक न हो, तो वह विनाश का कारण बन सकता है. इसलिए लक्ष्मी जी धन देती हैं और गणेश जी बुद्धि व विवेक का वरदान देते हैं.

गणेश जी की कृपा से व्यक्ति में स्थिरता, संयम और सही दिशा में सोचने की क्षमता आती है. इसीलिए दीपावली पर प्रार्थना की जाती है —
“हे गणेश जी, हमें सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि लक्ष्मी जी की कृपा से प्राप्त धन का सदुपयोग हो सके.”

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 17:39:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 17:31:53 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST