Hijab in Islam : मुस्लिम धर्म में औरतों पर कई तरह की पाबंदियां है. हिजाब यानी पर्दा मुस्लिम समाज में काफी लंबे संय से धार्मिक और सामाजिक परंपरा का हिस्सा रहे हैं. कई मुस्लिम महिलाएं इसे अपनी इज्जत, सुरक्षा और धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि इस्लाम में हिजाब को इतना अधिक महत्व क्यों दिया गया है? साथ ही इसको लेकर क्या-क्या मान्यताएं हैं?
तीन चीजों का प्रतीक है हिजाब
हिजाब औरत की इज्जत और सुरक्षा के लिए रखा गया है. हिजाब से समाज में शालीनता और पवित्रता बनी रहती है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, जो महिलाएं अल्लाह के इस आदेश का पालन नहीं करती हैं, उन्हें गुनाहगार माना जाता है. क्योंकि, उन्होंने धार्मिक निर्देशों का पालन नहीं किया.
अल्लाह की खूबसूरत नेमत महिलाएं
उनके अनुसार, महिला को अल्लाह की दी गई एक खूबसूरत नेमत माना जाता है. खूबसूरती की हिफाजत पर्दे के जरिए की जाती है. जिस तरह से कीमती चीजों को संभालकर रखा जाता है. उसी तरह से पर्दे को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जोड़ कर देखा जाता है. उनका मानना है कि हिजाब महिलाओं की इज्जत और धार्मिक जिम्मेदारी का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें: नहाती हुई साली के खींचे फोटो और बनाए वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, परेशान युवती ने दी जान
बुर्का पहनना क्यों जरूरी?
जानकारी के मुताबिक, पर्दे की दो शक्ले होती हैं. सिर्फ बुर्का पहनना जरूरी नहीं है. महिलाओं को इस तरह का लिबास पहनना चाहिए, जिससे वह ढकी रहे. जिस्म का कोई हिस्सा खुला और दिखाई न दें. ताकी किसी की बुरी या गंदी नजर उस पर न पड़े. इस्लाम का उद्देश्य औरत की हिफाजत और समाज में पवित्र माहौल बनाए रखना है. जिसका पालन मुस्लिम समाज को करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: सावन में भूलकर भी इस दिन न तोड़ें बेलपत्र, नहीं तो अधूरी रह सकती है शिव पूजा! पहले जान लें कब तोड़ना है और कब नहीं
डिस्क्लेमर: इस लेख का उद्देश्य किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. इसमें दी गई जानकारी संबंधित धार्मिक मान्यताओं और विचारों के आधार पर प्रस्तुत की गई है.