CBSE 10th result 2026 Via SMS: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 2026 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है. अभी तक बोर्ड की ओर से कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों के अनुसार माना जा रहा है कि रिजल्ट इसी वीक जारी हो सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए छात्रों को पहले से अपने जरूरी विवरण (रोल नंबर आदि) तैयार रखने की सलाह दी जाती है.
वहीं दूसरी ओर डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर जानकारी दी गई है जहां पर है कि स्टूडेंट्स तैयार रहें CBSE Class X Result 2026 कभी भी जारी हो सकता है और इसे देख के ऐसा लग रहा है कि रिजल्ट आज-कल में आ जाएगा.
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा, बोर्ड ने अन्य सुविधाएं भी दी हैं जिससे छात्र आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकें.
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘कक्षा 10 रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें
4. सबमिट बटन दबाएं
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे पाएं?
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक निर्धारित फॉर्मेट में अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भेजनी होती है. इसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर मैसेज के रूप में मिल जाएगा.
डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करें?
CBSE छात्रों को DigiLocker के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराता है. छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. कई स्कूल पहले से ही DigiLocker की जानकारी छात्रों को दे देते हैं ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो.
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और विषयों के अंक अच्छे से जांच लें. अगर कोई गलती दिखाई दे, तो तुरंत अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें.