CBSE 10th Result Kab Aayega: सीबीएसई क्लास 10 के रिजल्ट का बच्चों को काफी इंतजार है. ऐसी उम्मीदें हैं कि रिजल्ट जल्द ही जारी होगा. बोर्ड अप्रैल के महीने में ही रिजल्ट जारी कर सकता है. सभी छात्र जैसे ही रिजल्ट रिलीज हो उसे ऑफिशियल वेबसाइट Results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं और नीचे बताए गए तरीके से रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल डिजिलॉकर ने भी रिजल्ट को लेकर एक अपडेट शेयर किया था जिसमें जल्दी ही रिजल्ट जारी होने के संकेत दिए गए हैं. इसी के चलते बच्चों के सलाह दी जाती है कि वो अपना डिजिलॉकर अकाउंट बना लें ताकि आसानी से रिजल्ट चेक किया जा सके.
रिजल्ट चेक करने का तरीका (CBSE 10th Kaise Check Kare Result)
जैसे ही आपका रिजल्ट जारी हो उसके बाद आप आसानी से रिज्लट को डाउनलोड कर सकते हैं-
ऑफिशियल वेबसाइट Results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाएं.
फिर ‘Class 10th 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
फिर अपनी सभी डिटेल्स फिल करें जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि.
उसके बाद सबमिट कर दें और रिजल्ट आपको दिख जाएगा.
जब रिजल्ट देख लें तो उसे आगे के लिए डाउनलोड कर के रख लें और एक प्रिंट ले लें.
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने का तरीका (Digilocker se Class 10th ka result kaise check kare)
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं.
अपने मोबाइल नंबर या फिर आधार से लॉग इन करें.
फिर ‘Issued Documents’ में जाएं.
वहां पर जाकर CBSE का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
फिर “Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें.
उसके बाद रोल नंबर डाले, फिर आपका रिजल्ट आ जाएगा.
वेबसाइट हैंग हो तो क्या करें?
अगर रिजल्ट चेक करते समय आपकी वेबसाइट हैंग हो जाती है तो आप डिजिलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसलिए पहले से अपना अकाउंट बना के रख लें.