Live TV
Search
Home > Education > CBSE 10th Result 2026 Date & Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कब आएंगे नतीजे? पढ़िए यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE 10th Result 2026 Date & Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कब आएंगे नतीजे? पढ़िए यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Class 10th Result 2026 Date & Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन लिकों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in के तहत आसानी से चेक कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 15, 2026 06:45:19 IST

Mobile Ads 1x1

CBSE 10th Result 2026 Date & Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही 10वीं के नतीजे घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट चेक करने के सभी तरीकों के बारे में पहले से जानकारी रख लें.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी PIN जैसी जानकारी भरनी होगी. रिजल्ट स्क्रीन पर हर विषय के अंक, कुल प्रतिशत और पास/फेल की स्थिति दिखाई देगी. भविष्य में जरूरत के लिए छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

DigiLocker और UMANG ऐप से डिजिटल मार्कशीट

CBSE ने छात्रों के लिए DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराने की सुविधा दी है. जिन छात्रों के पास APAAR ID है, वे सीधे लॉग इन करके “Issued Documents” सेक्शन में अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. अगर APAAR ID नहीं है, तो छात्र स्कूल द्वारा दिए गए एक्सेस कोड की मदद से अपना अकाउंट बना सकते हैं. मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के बाद मार्कशीट और सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं.

इसके अलावा, UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है. छात्र ऐप में लॉग इन करके CBSE सर्विस चुनें और जरूरी जानकारी दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

SMS और IVRS से भी मिलेंगे नतीजे

अगर वेबसाइट स्लो हो या काम न करे, तो छात्र SMS और IVRS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. SMS के लिए एक निर्धारित फॉर्मेट में रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर आदि जानकारी भेजनी होती है. IVRS सुविधा के तहत दिल्ली के छात्र 24300699 और अन्य राज्यों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके वॉइस के माध्यम से अपना रिजल्ट जान सकते हैं.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट की जानकारी ध्यान से जांच लें. यदि किसी को अपने अंकों पर संदेह हो, तो वे पुनर्मूल्यांकन या वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठ सकते हैं, जो आमतौर पर जुलाई के आसपास आयोजित होती है.

महत्वपूर्ण निर्देश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें. अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करें. CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल केवल निर्धारित शुल्क ही लें और किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क न वसूलें.

MORE NEWS